Site icon Yashbharat.com

VIDEO: ABVP की तिरंगा यात्रा, बरसते पानी में युवाओं ने दिखाया जज्बा

IMG 20180723 WA0033

कटनी। अमर शहीद चंद्रशेखर आजाद की जयंती के अवसर पर देश भर में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने आज तिरंगा यात्रा निकाली। कटनी में भी अभाविप कार्यकर्ता इसे लेकर उत्साहित दिखे।

कार्यक्रम की शुरूआत के साथ ही जोरदार बारिश शुरू हुई लेकिन कचहरी चौक पर एकत्रित अभाविप कार्यकर्ता और तमाम स्कूलों से आये पदाधिकारी डटे रहे।

भीगते हुए उन्होंने अपने जज्बे को कम नहीं किया। इस दौरान अभाविप के पदाधिकारियों सहित आरएसएस तथा भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारी भी हौसलाफजाई करते रहे। भरी बारिश के बीच तिरंगा यात्रा निकाली गई।

इसके पूर्व तिरंगा ध्वजारोहण किया गया। राष्ट्रगान उपरांत यात्रा की शुरूआत हुई। इस मौके पर संघ कार्यवाह उमेश मिश्रा, परिषद के पूर्व कार्यकर्ता दीपक टंडन, भाजपा नगर अध्यक्ष रामरतन पायल, जिला उपाध्यक्ष सत्यनारायण अग्रहरी, प्रेम गर्ग, अरसद मंसूरी, संजय त्रिपाठी सहित विभिन्न संगठनों और अभाविप के समस्त कार्यकर्ता पदाधिकारीतिलक कालेज एवं महिला महाविद्यालय छात्रसंघ पदाधिकारी व शहर के स्कूलों से आये छात्र छात्राएं उपस्थित थे।

बरसते पानी में तिरंगा यात्रा शहर के प्रमुख मार्गों में भारत माता की जय उद्घोषों के साथ निकले।

Exit mobile version