Site icon Yashbharat.com

VIDEO: रूमाल में जेवरात रखकर फुर्र हो गए अज्ञात युवक

ccef1b57 300f 4349 8195 7e41a885fde6

कटनी। दो अज्ञात लड़कों ने आज दोपहर एक बुजुर्ग महिला को झांसा देकर उसके सोने चांदी के जेवरात और दो मोबाइल पार दिए।

पुरानी बस्ती निवासी यह बुजुर्ग महिला खिरहनी ब्रिज के नीचे स्थित एसबीआई मुड़वारा शाखा में अपनी नातिन के साथ पेंशन लेने के लिए आई थी।

स्टेट बैंक की मुड़वारा शाखा के बाहर बुजुर्ग महिला से ठगी,पुलिस में शिकायत, सीसीटीव्ही फुटेज खंगाल रही पुलिस

पेंशन लेने के बाद दो युवक बाहर मिले। युवकों ने एक रूमाल में महिला के जेवरात रखे और सुभाष चौक तक साथ में गए और इसके बाद भाग गए। युवकों की तस्वीर सीसीटीव्ही कैमरे में दर्ज हो गई है।

पुलिस मामले की जांच कर रही है। जानकारी के मुताबिक पुरानी बस्ती निवासी राधादेवी शिवहरे आज दोपहर करीब 11.30 अपनी नातिन श्रुति शिवहरे के साथ खिरहनी ब्रिज के नीचे स्थित भारतीय स्टेट बैंक की मुड़वारा शाखा में पेंशन लेने के लिए आई थीं।

बताया जाता है कि उनके पति नगर निगम में नौकरी करते थे। 6 हजार रूपए पेंशन लेने के बाद जैसे ही वह अपनी नातिन के साथ बैंक से बाहर निकलीं, वैसे ही दो युवक वहां पहुंचे और जान पहचान बताकर बुजुर्ग महिला से कहा कि अपने जेवरात इस रूमाल में रख दो।

जिस पर महिला ने साढ़े तीन तोला की दो सोने की चूड़ियां और चांदी के अन्य जेवरात इस रूमाल में रख दिए। युवकों ने किसी प्रकार का संदेह न हो,

इसके लिए अपनी सोने की चैन भी रूमाल में रख दी। बताया जाता है कि इसके बाद युवक बुजुर्ग महिला के साथ सुभाष चौक आए और यहां पर स्थित फूड आईसलेंड में डोसा खाया, इसके बाद दोनों युवक यहां से रफू चक्कर हो गए। काफी देर तक युवकों का इंतजार करने के बाद जब युवक नहीं आए,

तब राधादेवी शिवहरे अपनी नातिन के साथ कोतवाली पहुंची और पुलिस को पूरे घटनाक्रम की जानकारी दी। पुलिस ने मामले की जांच शुरू करते हुए सीसीटीव्ही फुटेज खंगालना शुरू करना शुरू कर दिया है।

Exit mobile version