Site icon Yashbharat.com

VIDEO: बोरे में मिली महिला की लाश, मिशन चौक में मची सनसनी

yashbharatnews

कटनी। मिशन चौक में आज उस वक्त हडकम्प मच गया जब यहां एक बोरे में बंद महिला का शव बरामद हुआ। महिला की पहचान नही हो सकी है ।



मिली जानकारी के अनुसार मिशन चौक बस स्टाप के पास एक बड़ा सा बोरा पड़ा था पहले तो लोगों ने सोचा कि इसमें किसी का सामान है लेकिन काफी देर तक जब बोरे को उठाने कोई नहीं पहुंचा तो लोगों ने बोरे के बारे में यहां तैनात पुलिस को खबर दी।



पुलिस ने जैसे ही बोरे को खोला सभी आवाक रह गए। बोरे में एक लगभग 40-45 वर्ष की महिला का शव था। महिला के हाथ पैर रस्सी से बंधे थे।

उसे देख कर ऐसा लग रहा कि वह ग्रामीण परिवेश में रहने वाली महिला है। हाथ पैर बंधे होने के कारण साफ है कि महिला की हत्या की गई। अंदाजा लगाया जा रहा कि किसी बस या अन्य वाहन में इस बोरे को लगेज समझ कर रखा गया फिर बेहद चालाकी से इसे मिशन चौक में उतार कर अज्ञात व्यक्ति फरार हो गया।

बहरहाल पुलिस ने जांच शुरू कर दी है लेकिन अभी तक महिला की शिनाख्त नही हो सकी है।

Exit mobile version