VIDEO: इस विधायक की खुलेआम गुंडागर्दी, नीतू तेजवानी पर बरसाए लात-घूंसे

अहमदाबाद। गुजरात में एक भाजपा नेता की गुंडाई खुलकर सामने आई है। नरोडा विधायक बलराम थवाणी का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें बलराम अपने साथियों के साथ एक महिला को पीटते दिखाई दे रहे हैं। बताया जा रहा है कि जिस महिला के साथ मारपीट हुई है वह भी राजनीति से जुड़ी है और NCP की नेता है। वीडियो में नजर आ रहा है कि महिला को कुछ लोगों द्वारा जमीन पर गिराकर उसे पीटा जा रहा है। वहीं विधायक भी जमीन पर गिरी महिला को लात मारते दिखाई दे रहे हैं।

वायरल वीडियो में महिला को जब पीटा जा रहा है तो एक आदमी उसे बचाने के लिए आता दिखाई दे रहा है, जिसने विधायक को पीछे से पकड़ने की कोशिश भी की। हालांकि इस दौरान महिला की जमकर पिटाई होती नजर आ रही है।

वीडियो में नजर आ रही पीड़िता एनसीपी लीडर नीतू तेजवानी हैं। उन्होंने आरोप लगाया है कि जब वे स्थानीय मुद्दे को लेकर क्षेत्रीय विधायक बलराम से बात करने पहुंची थी, तो बात शुरू होने के पहले ही बलराम ने उन्हें एक थप्पड़ मारा। इसके बाद उनके साथ के लोगों ने उन्हें नीचे गिरा दिया और उनके मुंह पर पैर रखने के साथ ही उनके पेट पर भी खूब लातें मारीं।

नीतू के अनुसार इस घटना के दौरान उनके पति गाड़ी के पास ही मौजूद थे। वे घटना देख उन्हें बचाने पहुंचे तो बलराम के साथ के लोगों ने उनकी भी जमकर पिटाई कर डाली।इस मामले में नीतू द्वारा आरोपी विधायक के खिलाफ FIR दर्ज कराई गई है।

Exit mobile version