महिला पटवारी का रिश्वत लेते वीडियो वायरल, एसडीएम ने दिए जांच के आदेश।राजस्व विभाग में भ्रष्टाचार का बोल बाला शुरुआत से ही है। जिसे जब जहां मौका मिलता है, पक्षकार को लूट लेता है। ऐसे ही एक प्रकरण में महिला पटवारी का रिश्वत लेते हुए वीडियो इंटरनेट में प्रसारित हो गया है। जबकि किसान ने स्वयं यह वीडियो बनवाया है। इसकी जानकारी मिलते ही एसडीएम ने पटवारी के विरुद्ध जांच के आदेश दिए हैं।
इसकी जानकारी मिलते ही एसडीएम ने पटवारी के विरुद्ध जांच के आदेश दिए हैं। मामला रायगढ़ तहसील के ग्राम कोतरलिया का है।
मिली जानकारी के मुताबिक कथित वीडियो में हलका पटवारी सुलोचना साव नजर आ रही हैं। उनके साथ बलिराम पटेल नामक किसान भी है।















