Site icon Yashbharat.com

Breaking कटनी स्टेशन में मंदिर के सामने दीवाल तोड़ने गए VHP बजरंगदल कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज

Screenshot 20250525 134845 WhatsApp

कटनी ब्रेकिंग – कटनी रेलवे स्टेशन के बाहर बने हनुमान जी के मंदिर के सामने दीवाल तोड़ने पहुंचे विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल के कार्यकर्ता और हिंदू संगठन के लोगों पर पुलिस प्रशासन ने वाटर कैनन और बल प्रयोग लाठीचार्ज कर उन्हें तितर बितर किया।

बता दें कि सुंदरता के नाम पर रेलवे प्रशासन ने कुछ साल पहले मंदिर के सामने दीवाल खड़ी करवाई थी। 15 फीट की दीवार को लेकर तब से लगातार विरोध हो रहा है। आज सुबह से कटनी रेलवे स्टेशन के बाहर का नजारा तनाव वाला था। हिन्दू संगठनों का आरोप है कि लाठी चार्ज पर लगभग 10 से ज्यादा कार्यकर्ता गंभीर रूप से घायल हुए हैं।

उल्लेखनीय है कि रेलवे स्टेशन के बाहर भगवान श्रीराम के मंदिर के सामने बनाई गई दीवार को हटाने के लिए विश्व हिन्दू परिषद और बजरंग दल ने रविवार 25 मई 2025 को संयुक्त रूप विरोध प्रदर्शन करने की सूचना जिला प्रशासन को दी थी। प्रदर्शन के दौरान भगवान श्रीराम के मंदिर के सामने बनाई गई दीवार को हटाने का प्रयास किया। इसी प्रदर्शन को लेकर जिला प्रशासन, पुलिस, जीआरपी और आरपीएफ एलर्ट मोड पर थी। सुबह से ही स्टेशन की सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई थी।

Exit mobile version