स्टेशन रोड स्थित दक्षिण मुखी हनुमान मंदिर से निकली गई सांई पालकी यात्रा,चार दिवसीय कार्यक्रम में होंगे विविध आयोज
कटनी के स्टेशन रोड स्थित दक्षिण मुखी हनुमान मंदिर से साईं पालकी यात्रा निकाली गई, जिसका समापन पहडुआ मंडी रोड स्थित साईं मंदिर में किया गया आपको बता दें कि साइन भक्त अभय कुमार गुप्ता ने गुरुवार दोपहर 2:00 बजे जानकारी में बताया कि साईं पालकी यात्रा स्टेशन रोड स्थित दक्षिण मुखी हनुमान मंदिर से प्रारंभ होकर सुभाष चौक झंडा बाजार शेर चौक आजाद चौक जगन्नाथ चौक से होते हुए पहरूआ मंडी रोड स्थित साईं मंदिर जाएगी, पालकी यात्रा में जीवंत झाकियां ढोल नगाड़े संगीतमय भजन के के साथ भक्तो का जमावड़ा रहा।चार दिवसी कार्यक्रम में विविध आयोजन किए जाएंगे कल सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ दिनांक 1 मार्च को विशाल भंडारे का आयोजन किया गया है जिसमें नगर के भक्तो से अनुरोध है की अधिक से अधिक पहुंच कर प्रसाद ग्रहण करें

