Wednesday, May 27, 2026
Latest:
Latest

vande bharat train वे‍ल्‍ड‍िंंग बेल्‍ट से टकराई, जोरदार धमाके से सहमे लोग, हादसा टला

vande bharat train वे‍ल्‍ड‍िंंग बेल्‍ट वंदे भारत एक्‍सप्रेस से टकरा गया। इसके बाद जोरदार धमाका हुआ। इस घटना के बाद करीब 40 मिनट तक वंदे भारत एक्‍सप्रेस मुरैना स्‍टेशन के पास खड़ी रही। इस दौरान यात्री परेशान होते रहे। रानी कमलापति स्‍टेशन से हजरत निजामुद्दीन जाने वाली ट्रेन में यह घटना हुई।

घटना के बाद रेलवे के अध‍ि‍कारी और तकनीकी अमला मौके पर पहुंच गया। घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है। अधिकारियों के अनुसार करीब 40 मिनट तक ट्रेन मुरैना के पास खड़ी रही। आवश्‍यक सुरक्षा जांच और तसल्‍ली के बाद ट्रेन को रवाना किया गया।

कमलापति स्‍टेशन से हजरत निजामुद्दीन स्‍टेशन जा रही थी ट्रेन

वंदे भारत एक्‍सप्रेस रानी कमलापति स्‍टेशन से हजरत निजामुद्दीन स्‍टेशन जा रही थी। जोरदार धमाके के बाद ट्रेन में सवार यात्रियों में दहशत का वातावरण हो गया।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम