महिला कलेक्टर को अश्लील व्हाट्सऐप मैसेज भेजने के आरोप में घिरे TVK विधायक सी. अरुल विग्नेश, NCW ने DGP से 7 दिन में मांगी रिपोर्ट

महिला कलेक्टर को अश्लील व्हाट्सऐप मैसेज भेजने के आरोप में घिरे TVK विधायक सी. अरुल विग्नेश, NCW ने DGP से 7 दिन में मांगी रिपोर्ट

महिला कलेक्टर को अश्लील व्हाट्सऐप मैसेज भेजने के आरोप में घिरे TVK विधायक सी. अरुल विग्नेश, NCW ने DGP से 7 दिन में मांगी रिपोर्ट

कल्लाकुरिची: तमिलनाडु के कल्लाकुरिची जिले से एक बेहद गंभीर और चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां के विधायक सी. अरुल विग्नेश पर जिले की महिला कलेक्टर को व्हाट्सऐप पर अश्लील और अनुचित संदेश भेजने का आरोप लगा है। इस खबर के सामने आते ही राज्य के सियासी गलियारों में हड़कंप मच गया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए राष्ट्रीय महिला आयोग (NCW) ने मीडिया रिपोर्ट्स का स्वतः संज्ञान लेते हुए तमिलनाडु के पुलिस महानिदेशक (DGP) को पत्र लिखा है।

 मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, मामला केवल आपत्तिजनक मैसेज भेजने तक ही सीमित नहीं है। विधायक सी. अरुल विग्नेश पर यह भी आरोप लगाया गया है कि वे इससे पहले भी दुर्व्यवहार कर चुके हैं और कथित तौर पर नशे की हालत में कलेक्टर के आधिकारिक आवास पर जा चुके हैं।

इस मामले के तूल पकड़ने पर राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष विजया राहटकर ने तमिलनाडु के DGP को कड़ा पत्र लिखा है। आयोग ने मांग की है कि इस प्रकरण की बिना किसी राजनीतिक दबाव के निष्पक्ष जांच कराई जाए। साथ ही, सभी डिजिटल सबूतों को सुरक्षित रखते हुए 7 दिनों के भीतर विस्तृत ‘कार्रवाई रिपोर्ट’ (ATR) आयोग को सौंपी जाए।

कौन हैं विधायक सी. अरुल विग्नेश? सी. अरुल विग्नेश कल्लाकुरिची विधानसभा सीट (एससी आरक्षित) से विधायक हैं। वे 2026 के तमिलनाडु विधानसभा चुनाव में अभिनेता से राजनेता बने थलापति विजय (सी. जोसेफ विजय) की पार्टी ‘तमिलगा वेत्री कड़गम’ (TVK) के टिकट पर चुनाव जीतकर विधानसभा पहुंचे हैं। इस चुनाव में उन्होंने AIADMK के उम्मीदवार एस. राजीवगांधी को हराया था। बता दें कि 2026 के विधानसभा चुनाव में जीत दर्ज कर TVK राज्य की सत्ता में आई है।

इसे भी पढ़ें-  पचमढ़ी में दर्दनाक हादसा: बंदर से बैग छुड़ाने की कोशिश में 150 फीट गहरी खाई में गिरा नागपुर का पर्यटक, मौत

 इस विवाद के तूल पकड़ने से कुछ दिन पहले विधायक सी. अरुल विग्नेश ने सामने आकर इन आरोपों पर अपनी सफाई दी थी और इन्हें पूरी तरह निराधार बताया था। उन्होंने कहा था, “इन अफवाहों के बारे में सबको पता चल गया है, लेकिन मैं स्पष्ट करना चाहता हूं कि मैंने ऐसा कुछ नहीं किया है। ये सिर्फ अफवाहें हैं। डीएमके सांसद कनिमोझी ने मुझ पर यह आरोप लगाया है। कलेक्टर के बंगले पर सुरक्षा गार्ड तैनात रहते हैं और CCTV कैमरे लगे हैं, ऐसे में मैं वहां कैसे जा सकता हूं?”

अपना बचाव करते हुए उन्होंने आगे कहा, “मैं एक सामान्य परिवार से आता हूं और आज जनता, मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय और अपनी पार्टी TVK की वजह से इस पद पर हूं। मुझे अपनी जिम्मेदारियों का एहसास है। विपक्ष इस तरह की गंदी राजनीति न करे और अफवाहें न फैलाए। मैं किसी भी तरह की जांच का सामना करने के लिए पूरी तरह तैयार हूं।”