तिरुपति बालाजी मंदिर में हैदराबाद के भक्त का महादान, ‘श्री वेंकटेश्वर अन्नप्रसादम ट्रस्ट’ को दिए 10 करोड़ रुपये

तिरुपति बालाजी मंदिर में हैदराबाद के भक्त का महादान, 'श्री वेंकटेश्वर अन्नप्रसादम ट्रस्ट' को दिए 10 करोड़ रुपये

तिरुपति बालाजी मंदिर में हैदराबाद के भक्त का महादान, ‘श्री वेंकटेश्वर अन्नप्रसादम ट्रस्ट’ को दिए 10 करोड़ रुपये

तिरुपति: आंध्र प्रदेश स्थित विश्व प्रसिद्ध तिरुमाला तिरुपति देवस्थानम (TTD) में हैदराबाद के एक श्रद्धालु ने बड़ी धनराशि दान की है। हैदराबाद निवासी भक्त कोडाली श्रीकांत ने शुक्रवार को TTD के ‘श्री वेंकटेश्वर अन्नप्रसादम ट्रस्ट’ के लिए 10 करोड़ रुपये का उदार दान दिया।

दानदाता कोडाली श्रीकांत ने श्रीवारी मंदिर परिसर स्थित रंगनायकुल मंडप में पहुंचकर TTD के अतिरिक्त कार्यकारी अधिकारी (EO) वेंकैया चौधरी को 10 करोड़ रुपये का चेक सौंपा। इस अवसर पर अतिरिक्त EO ने भक्त के इस परोपकारी और उदार योगदान की भूरी-भूरी सराहना की। चेक सौंपने के इस कार्यक्रम के दौरान TTD के मुख्य सतर्कता एवं सुरक्षा अधिकारी (CV&SO) मुरलीकृष्ण भी विशेष रूप से मौजूद रहे।

‘सत्ता चाहिए तो विदेश यात्रा छोड़ गांवों में जाएं राहुल गांधी’, भारत समिट को लेकर अमित शाह का कांग्रेस पर तीखा हमला

 तिरुमाला तिरुपति देवस्थानम (TTD) आंध्र प्रदेश के तिरुपति जिले की तिरुमाला पहाड़ियों पर स्थित प्रसिद्ध श्री वेंकटेश्वर स्वामी मंदिर और इसके सहायक मंदिरों का प्रबंधन करने वाला एक स्वतंत्र सरकारी ट्रस्ट है। भगवान विष्णु के स्वरूप भगवान वेंकटेश्वर (बालाजी, श्रीनिवास या गोविंदा) को समर्पित यह मंदिर दुनिया के सबसे प्रमुख और व्यस्त धार्मिक केंद्रों में गिना जाता है। आंध्र प्रदेश सरकार के अधीन कार्य करने वाले इस ट्रस्ट में लगभग 16,000 कर्मचारी कार्यरत हैं और यहां प्रतिदिन औसतन 60,000 से 1 लाख से अधिक श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंचते हैं।

गौरतलब है कि इस वर्ष की शुरुआत (जनवरी 2026) में तिरुपति मंदिर का प्रसिद्ध लड्डू प्रसादम विवाद सुर्खियों में रहा था। CBI के नेतृत्व वाली विशेष जांच टीम (SIT) ने लड्डू बनाने में इस्तेमाल होने वाले घी में मिलावट के मामले में नेल्लोर की ACB कोर्ट में अंतिम चार्जशीट दाखिल की थी। इस चार्जशीट में भोले बाबा ऑर्गेनिक डेयरी के डायरेक्टर पोमिल जैन और विपिन जैन सहित 36 मुख्य आरोपियों के नाम शामिल किए गए थे।

इसे भी पढ़ें-  दीपों का पर्व बना मातम का सन्नाटा: बरही में 3 मंजिला मकान में भड़की आग, 2 माह के बच्चे की मां की गोद में ही थमीं सांसें

बता दें कि यह विवाद सितंबर 2024 में तब गरमाया था, जब आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने लड्डू प्रसादम में शुद्ध गाय के घी के बजाय पाम तेल, केमिकल एडिटिव्स और जानवरों की चर्बी युक्त मिलावटी घी के इस्तेमाल का गंभीर खुलासा किया था।