Site icon Yashbharat.com

जल गंगा संवर्धन अभियान के अंतर्गत खरखरी में चौपाल लगाकर ग्रामवासियों ने बनाई बावड़ी के संरक्षण की कार्य योजना

IMG 20250508 WA0020

जल गंगा संवर्धन अभियान के अंतर्गत खरखरी में चौपाल लगाकर ग्रामवासियों ने बनाई बावड़ी के संरक्षण की कार्य योजनामध्य प्रदेश शासन द्वारा चलाए जा रहे जल गंगा संवर्धन अभियान के अंतर्गत मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद विकासखंड कटनी में नवांकुर संस्थाओं के द्वारा गांव-गांव जाकर चौपाल, संगोष्ठी, दीवार लेखन, व रैली के माध्यम से जल संरक्षण हेतु जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इसी श्रृंखला में सेक्टर क्रमांक 1 मझगवां फाटक के ग्राम खरखरी में नवांकुर संस्था दृष्टि मानव विकास समिति देवडोंगरा के सेक्टर प्रभारी मनीष पांडेय के समन्वय से ग्राम वासियों के साथ चौपाल का आयोजन किया। जिसमें उन्होंने जल गंगा संवर्धन के अभियान के अंतर्गत जन अभियान परिषद के द्वारा किए जा रहे कार्यों की जानकारी विस्तार से दी एवं प्राकृतिक जल स्रोतों के रखरखाव, गहरीकरण के लिए शासन द्वारा चलाए जा रहे अभियान में जन भागीदारी के लिए सभी को सहयोग देने हेतु प्रेरित किया। ग्राम खरखरी में ऐतिहासिक बावड़ी है जिसके संरक्षण की अत्यंत आवश्यकता है ताकि अधिकतम वर्षा जल संचित हो सके और ग्राम का जलस्तर बढ़ सके। इस दृष्टि से ग्राम वासियों ने एक जुट होकर जन भागीदारी और श्रमदान से स्थानीय बावड़ी के संरक्षण हेतु अपनी सहमति प्रदान की और कार्य योजना तैयार की गई ।शीघ्र ही ग्रामवासियों के सहयोग से बावड़ी की साफ सफाई और गहरीकरण का कार्य किया जाएगा। चौपाल के इस आयोजन में रमेश परौहा, रामलोचन पांडेय ,नारायण दुबे ,गणेश दुबे, शिवराम दुबे, राम मनोज पांडेय ,शुभम पांडे, राम अवतार दुबे, कमलेश पांडेय, धनीराम पांडेय, राजेंद्र पांडेय, रामकुमार पांडेय ,रामकृष्ण पांडेय, भोला आदिवासी, तेजू आदिवासी, सुखदेव आदिवासी, और उमेश यादव की उपस्थिति रही।

Exit mobile version