​कटनी: छात्रवृत्ति आवेदन से चूके विद्यार्थियों को एक और मौका, शासन ने बढ़ाई अंतिम तिथि, जानें डिटेल्स

कटनी। पिछड़ा वर्ग पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति योजना के अंतर्गत शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए आवेदन करने वाले छात्र-छात्राओं के लिए राहत भरी खबर है। शासन ने विद्यार्थियों के हितों को ध्यान में रखते हुए छात्रवृत्ति आवेदन करने की अंतिम तिथि को आगे बढ़ा दिया है। अब पात्र विद्यार्थी 30 जून 2026 तक ऑनलाइन आवेदन दर्ज करा सकेंगे।

​पूर्व में 15 जून थी आखिरी तारीख

​इससे पहले आवेदन करने की अंतिम तिथि 15 जून निर्धारित की गई थी, जिसके कारण कई विद्यार्थी फॉर्म भरने से वंचित रह गए थे। छात्रों की मांग और सहूलियत को देखते हुए प्रशासन ने इसे बढ़ाकर 30 जून कर दिया है। अब शेष बचे सभी पात्र छात्र-छात्राएं एमपीटास (MPTAAS) पोर्टल के माध्यम से अपना आवेदन आसानी से कर सकते हैं।

प्रशासन की अपील: अंतिम दिनों का न करें इंतजार

जिला प्रशासन ने सभी पात्र विद्यार्थियों से अपील की है कि वे आखिरी तारीख (30 जून) का इंतजार बिल्कुल न करें। पोर्टल पर अंतिम दिनों में सर्वर डाउन होने या अन्य तकनीकी समस्याओं से बचने के लिए समय रहते अपनी आवेदन प्रक्रिया को अनिवार्य रूप से पूरा कर लें।

Exit mobile version