Site icon Yashbharat.com

शासकीय कन्‍या महाविद्यालय, में दो दिवसीय राष्‍ट्रीय शोध संगोष्‍ठी महिला सशक्तिकरण: आयाम, मुददे और प्राथमिकताएं आयोजन कल से

IMG 20260226 WA0012

शासकीय कन्‍या महाविद्यालय, में दो दिवसीय राष्‍ट्रीय शोध संगोष्‍ठी महिला सशक्तिकरण: आयाम, मुददे और प्राथमिकताएं आयोजन कल स

कटनी -शासकीय कन्‍या महाविद्यालय, कटनी में दो दिवसीय राष्ट्रीय शोध संगोष्ठी “महिला सशक्तिकरण: आयाम, मुद्दे और प्राथमिकताएं” का आयोजन 27-28 फरवरी को होने जा रहा है। महिला सशक्तिकरण एक बहुआयामी अवधारणा है, जो सतत एवं समावेशी विकास के लिए अनिवार्य है। भारत में सामाजिक-सांस्कृतिक रूढ़ियां, आर्थिक असमानता तथा संस्थागत कमजोरियां इस प्रक्रिया में लगातार बाधा उत्पन्न करती हैं। इन चुनौतियों का समाधान शिक्षा, आर्थिक आत्मनिर्भरता, कानूनों के प्रभावी क्रियान्वयन और सामाजिक दृष्टिकोण में सकारात्मक परिवर्तन जैसे समग्र उपायों से ही संभव है। इस संगोष्ठी में मध्यप्रदेश, उत्तरप्रदेश, बिहार, महाराष्‍ट्र, छत्तीसगढ़, हिमाचल प्रदेश सहित विभिन्न राज्यों के विशेषज्ञ, विद्वान एवं शोधकर्ता भाग ले रहे हैं। जिनमें डॉ. ए.के. सिंह, सीईएसडी महाराजा अग्रसेन विश्‍वविद्यालय, सोलन, हिमाचल प्रदेश, डॉ. एस.पी. सिंह आईआईएफएम भोपाल, डॉ. सनत कुमार शर्मा साउथ बिहार सेन्‍ट्रल विश्‍वविद्यालय गया, डॉ. अनुपम गुप्‍ता ग्‍वालियर, डॉ. महेश शुक्‍ला रीवा, डॉ. संकटा प्रसाद शुक्‍ला रीवा, एवं अतिरिक्‍त संचालक जबलपुर संभाग डॉ. पी.आर. चंदलेकर, सम्मिलित होगे। महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. चित्रा प्रभात एवं राष्ट्रीय शोध संगोष्ठी संयोजक डॉ. सुनील कुमार ने सभी शोध छात्र-छात्राओं, शिक्षाविदों एवं विद्वानों से इस महत्वपूर्ण आयोजन में सक्रिय सहभागिता का आग्रह किया है। यह संगोष्ठी महिला सशक्तिकरण के विविध आयामों पर गहन चिंतन एवं व्यावहारिक समाधानों का उत्कृष्ट मंच साबित होगी।

Exit mobile version