Site icon Yashbharat.com

एनकेजे. विद्यालय के तीन विद्यार्थियों ने बढ़ाया विद्यालय का गौरव

IMG 20250211 WA0014

एनकेजे. विद्यालय के तीन विद्यार्थियों ने बढ़ाया विद्यालय का गौर

कटनी /गत दिवस साइबर सुरक्षा अभियान को लेकर मध्य प्रदेश पुलिस की तरफ से जिला पुलिस मुख्यालय के द्वारा जिले के विद्यालयों में अध्ययनरत नवनिहालों में बढ़ रहे साइबर अपराध से जुड़े मामलों पर उनके अनुभवों और ज्ञान को प्रयोगात्मक ढंग से जाँचने परखने हेतु एक सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन किया गया.एनकेजे विद्यालय की शालेय प्रधान अध्यापिका श्रीमती कविता जैन, सांस्कृतिक प्रभारी माध्यमिक शिक्षका श्रीमती मोहना जरगर सोनी, आनंदम विभाग की जिला प्रभारीश्रीमती मनीषा कांबले और हिंदी विषय की विषय -विशेषज्ञ माध्यमिक शिक्षका श्रीमती रश्मि विश्वकर्मा के सतत प्रयास तले,पुलिस कर्मियों की उपस्थिति में आयोजित सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में सैकड़ो छात्र छात्राएं प्रतिभागी बने, पूरे स्वस्थ्यऔर पारदर्शिता पूर्ण परीक्षा में एन.के.जे. विद्यालय के तीन विद्यार्थियों द्वारा अब्बल आकर उक्त विद्यालय का नाम आदर्श विद्यालय की श्रेणी में दर्ज किया गया. शाला में अध्ययनरत आठवीं के तीन विद्यार्थियों में क्रमशः छात्र शनिराज सोनी प्रथम,आरुषि सेन द्वितीय और कुमारी प्रिया गोंड तृतीय स्थान प्राप्त करने पर एस.पी.ऑफिस कटनी द्वारा गत दिवस उनका सम्मान करते हुए उन्हें शील्ड और नगद राशि देकर सम्मानित किया गया। इस विशेष उपलब्धि पर विद्यालय परिवार के उक्त तीनों होनहार छात्रों को प्रांतीय प्रवक्ता अधिकारी कर्मचारी संयुक्त मोर्चा कुंवर मार्तण्ड सिंह राजपूत,प्रदेश महामंत्री दिव्यांग प्रकोष्ठ जितेंद्र दुबे,समग्र शिक्षक संघ के जिला सचिव अजय मिश्रा और बी.एल.ओ.संघ के कार्यकारी प्रान्ताध्यक्ष अजय पटेल,सहित मध्यप्रदेश शिक्षक संघ के की श्रीमती नीतू दाहिया, राज्य कर्मचारी संघ की श्रीमती हेमलता रायकवार, चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी संघ के अनिल पाण्डेय,लक्ष्मी रजक और नीलम श्रीवास ने एन. के. जे.विद्यार्थियों की गरिमामयी उपलब्धि को पूरे जिले के लिये अनुकरणीय बताये हैं ,इस गरिमयी उपलब्धि को सभी मूल्यांकन कर्ताओं ने विद्यालय के विद्यालयीन वरिष्ठ शिक्षकों द्वारा शाला में खड़े किये गये एक आदर्श सुअनुशासन और बालकेंद्रित मेहनत का ही प्रतिफल बताये हैं.

Exit mobile version