गांव गांव और डगर डगर-जल संचय की चली लहर,जल संचय अभियान के अंतर्गत नवांकुर संस्था संस्था साध्वी जनकल्याण समिति ने छहरी में बनाया बोरी बंधा
कटनी- मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद भोपाल के निर्देशानुसार संपूर्ण मध्य प्रदेश में चलाए जा रहे जलसंचय अभियान के अंतर्गत कटनी जिले के सभी 6 विकासखंडों में भी में प्रति सेक्टर 5-5 बोरी बंधान बनाने का लक्ष्य लिया गया, जिसमें सेक्टर स्तर पर कार्यरत नवांकुर संस्थाओं के द्वारा जल संचय को दृष्टिगत रखते हुए जागरूकता गतिविधियों के साथ-साथ छोटी नदियों, नालों में बह रहे वर्षा जल को रोकने के लिए जन भागीदारी से बोरी बंधान बनाए जा रहे हैं, जल संचय के इस अभियान में मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद से जुड़ी ग्राम विकास प्रस्फुटन समितियां, नवांकुर संस्थाएं, मुख्यमंत्री सामुदायिक नेतृत्व क्षमता विकास कार्यक्रम के अंतर्गत संचालित पाठ्यक्रम के परामर्शदाता और अध्यनरत छात्र-छात्राओं के साथ ग्राम वासियों द्वारा विशेष सहभागिता की जा रही है। इस कार्यक्रम का उद्देश्य है कि बरसात के बाद नदियों और नालों का पानी बहकर बड़ी नदियों के माध्यम से सीधे समुद्र में चला जाता है, जो आमजन के उपयोग में नहीं आ पाता है ,अतः उस बह रहे पानी को बोरी बंधान और बोल्डर बंधान के माध्यम से रोक कर पशु पक्षियों के पीने , आसपास की कृषि भूमि में सिंचित करने के लिए सुरक्षित बचाते हुए अधिकतम वर्षा जल को जमीन के नीचे भेज कर जल स्तर बढ़ाने का प्रयास किया जा रहा है, इसी श्रृंखला में विकासखंड कटनी के सेक्टर क्रमांक 5 हीरापुर कौड़िया के अंतर्गत ग्राम पंचायत छहरी के अमृत सरोवर के पास की नाले में नवांकुर संस्था साध्वी जनकल्याण समिति कटनी ने ग्राम पंचायत एवं ग्राम वासियों के सहयोग से जन भागीदारी से 50 बोरियों का बोरी बंधान बनाया। साथ ही ग्राम पंचायत में ग्राम वासियों के साथ संवाद करते हुए जल संचय में ग्राम वासियों को उनकी भूमिका से अवगत कराया एवं घर-घर में सोख्ता गड्ढा बनाकर भी वर्षा जल को संचित करने के लिए प्रेरित किया। जल संचय का यह अभियान निरंतर जारी है। बोरी बंधान के इस कार्यक्रम में जन अभियान परिषद के विकासखंड समन्वयक बालमुकुंद मिश्र, नवांकुर संस्था साध्वी जन कल्याण समिति की सेक्टर प्रभारी साध्वी निगम, नगर विकास प्रस्फुटन समिति वार्ड क्रमांक 45 के सदस्य रामजी मिश्रा ग्राम पंचायत छहरी की सरपंच श्रीमती रामकली चौधरी, उप सरपंच नितिन परिहार, रोजगार सहायक पंकज उरमलिया, मुख्यमंत्री सामुदायिक नेतृत्व क्षमता विकास कार्यक्रम के परामर्शदाता सुरेंद्र शुक्ला एवं छात्र-छात्राओं अर्जित खरे,नेहा शुक्ला, रेशमी सिंह परिहार, कृष्णा ,स्वाती मिश्रा, संतोषी चौरसिया, कृष दुबे की विशेष सहभागिता रही। बोरी बंधान के पश्चात सभी सहभागिता करने वाले सदस्यों एवं ग्राम वासियों को जल संचय हेतु शपथ दिलाई गई।
