मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद के जल गंगा संवर्धन अभियान अंतर्गत ग्राम टीकर में आयोजित हुई स्वच्छता एवं जनजागरूकता गतिविधियां
मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद के जल गंगा संवर्धन अभियान अंतर्गत ग्राम टीकर में आयोजित हुई स्वच्छता एवं जनजागरूकता गतिविधिया
विजयराघवगढ़। मध्य प्रदेश शासन के निर्देशानुसार एवं मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद के मार्गदर्शन में विकासखण्ड विजयराघवगढ़ के सेक्टर क्रमांक-3 अंतर्गत ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति टीकर एवं नवांकुर संस्था राहत समर्पण सेवा समिति के सहयोग से ग्राम टीकर स्थित हनुमान तालाब में जल गंगा संवर्धन अभियान के अंतर्गत स्वच्छता एवं जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद के जिला समन्वयक डॉ. तेज सिंह एवं ब्लॉक समन्वयक श्रीमती आरती गुप्ता उपस्थित रहे। इस दौरान हनुमान तालाब परिसर में साफ सफाई एवं श्रमदान गतिविधियां संपन्न कर ग्रामीणों को जल स्रोतों के संरक्षण एवं संवर्धन के प्रति जागरूक किया गया उपरांत आयोजित चौपाल में उपस्थित ग्रामीणों को जल संरक्षण वर्षा जल संचयन जल स्रोतों के पुनर्जीवन एवं पर्यावरण संरक्षण के संबंध में जानकारी प्रदान की गई। जिला समन्वयक डॉ. तेज सिंह द्वारा ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति टीकर को बोर्ड स्थापित करने एवं जल संरक्षण गतिविधियों को नियमित रूप से संचालित करने के निर्देश दिए गए कार्यक्रम के दौरान नवांकुर संस्था राहत समर्पण सेवा समिति द्वारा संचालित रोपणी नर्सरी का निरीक्षण भी किया गया तथा पौध संरक्षण एवं आगामी वृक्षारोपण गतिविधियों के संबंध में आवश्यक जानकारी प्राप्त की गई इस अवसर पर समिति के पदाधिकारी एवं सदस्य लाला राम कोरी चंद्रभान पाल शारदा प्रसाद साहू सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे। उपस्थित सभी लोगों द्वारा जल संरक्षण एवं पर्यावरण संरक्षण के प्रति जनजागरूकता बढ़ाने तथा जल गंगा संवर्धन अभियान को जन जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया गया।