Site icon Yashbharat.com

सड़क निर्माण की मांग को लेकर सड़क पर उतरे मूंगाबाई कालोनी के निवासी, इरकान व एलएंडटी की मनमानी से कीचड़ व दलदल में बदल गई सड़क, आवागमन करते हुए राहगीर हो रहे परेशान

IMG 20250626 WA0038

सड़क निर्माण की मांग को लेकर सड़क पर उतरे मूंगाबाई कालोनी के निवासी, इरकान व एलएंडटी की मनमानी से कीचड़ व दलदल में बदल गई सड़क, आवागमन करते हुए राहगीर हो रहे परेशानकटनी। श्यामा प्रसाद मुखर्जी वार्ड क्रमांक 35 के मूंगाबाई कालोनी वासियों के आक्रोश का ज्वालामुखी आज फूट पड़ा और उन्होंने सड़क धरना प्रदर्शन करते हुए प्रशासन से अविलंब सड़क निर्माण कराए जाने की मांग की। गौरतलब है कि रेलवे के ग्रेड सेपरेटर का निर्माण करने वाली इरकान और एलएंडटी कंपनी के द्धारा बाबाघाट से मूंगाबाई कालोनी व डीजल शेड पहुंच मार्ग को पूरी तरह से बर्बाद कर दिया गया है। जिसके कारण गर्मी के मौसम में इस सड़क पर जहां धूल के गुब्बार उठ रहे थे तो वहीं अब बारिश के मौसम में यह सड़क कीचड़ में तब्दील हो चुकि है। जिसके कारण इस सड़क पर आवागमन करते हुए राहगीरों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है तथा कीचड़ में फीसल कर लोग गिर कर घायल भी हो रहे हैं। कालोनीवासी कई बाद इरकान व एलएंडटी के अधिकारियों से मिलकर सड़क निर्माण कराए जाने की मांग कर चुके हैं लेकिन दोनों ही कंपनियों के अधिकारियों के कानों में जू तक नहीं रेंग रही है। जिसके कारण आज कालोनीवासियों के आक्रोश का ज्वालामुखी फट गया और लोगों ने वार्ड पार्षद विनीत जायसवाल के साथ मिलकर सड़क पर आ गए। लोगों ने शासन प्रशासन के विरूद्ध जमकर नारेबाजी करते हुए अविलंब सड़क निर्माण कराए जाने की मांग की।

Exit mobile version