Site icon Yashbharat.com

कटनी में बूथ स्तर पर सुनीं गई प्रधानमंत्री की मन की बात, जिलाध्यक्ष विधायक महापौर सहित जनप्रतिनिधियों की रही उपस्थिति

IMG 20250831 WA0032

कटनी में बूथ स्तर पर सुनीं गई प्रधानमंत्री की मन की बात, जिलाध्यक्ष विधायक महापौर सहित जनप्रतिनिधियों की रही उपस्थित

कटनी। कटनी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम मन की बात को आज कटनी जिले में बूथ स्तर पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने आमजनता के साथ सुना। भाजपा जिलाध्यक्ष श्री दीपक टण्डन ने मन की बात को शहर के गणेशोत्सव के प्रमुख केंद्र गणेश चौक में विशाल पंडाल में भाजपाजनों तथा श्रद्धालुओं के साथ सुना। श्री टण्डन ने बताया कि जिले भर में प्रधानमंत्री जी की मन की बात कार्यक्रम को सुना गया। इस अवसर पर जिले के विधायकगण सर्वश्री संजय पाठक, संदीप जायसवाल, प्रणय पांडे, धीरेंद्र सिंह, महापौर श्रीमती प्रीति सूरी, निगमाध्यक्ष मनीष पाठक सहित सभी जनप्रतिनिधियों ने अलग अलग स्थानों पर जनता जनार्दन के साथ प्रधानमंत्री जी की मन की बात सुनी। इसी तरह समस्त मंडलों में मंडल अध्यक्षों ने पदाधिकारियों तथा कार्यकर्ताओं के साथ सार्वजनिक स्थलों मन की बात सुनीं।

प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को अपने रेडियो कार्यक्रम मन की बात में मध्य प्रदेश के शहडोल जिले के विचारपुर गांव का उल्लेख करते हुए स्थानीय खिलाड़ियों के लिए बड़ी खुशखबरी दी। प्रधानमंत्री ने बताया कि जर्मनी के एक फुटबॉल कोच ने शहडोल के खिलाड़ियों को प्रशिक्षण देने की इच्छा जताई है। इसके तहत जल्द ही यहां के चार खिलाड़ी जर्मनी की एक अकादमी में ट्रेनिंग के लिए भेजे जाएंगे। प्रधानमंत्री ने कहा कि पीएम मोदी ने कहा कि इस समय देश-भर में ‘गणेश उत्सव’ की धूम है। आने वाले दिनों में बहुत सारे त्योहारों की रौनक होगी। इन त्योहारों में आपको स्वदेशी की बात कभी भी भूलनी नहीं है। उपहार वही जो भारत में बना हो, पहनावा वही जो भारत में बुना हो, सजावट वही जो भारत में बने सामान से हो, रौशनी वही जो भारत में बनी झालरों से हो और भी ऐसा बहुत कुछ, जीवन की हर जरूरत में सब कुछ स्वदेशी हो। गर्व से कहो ‘ये स्वदेशी है’, इसके अलावा श्री मोदी ने देश विदेश के तमाम विषय शामिल करते हुए जनता को प्रेरक जानकारी दीं।

Exit mobile version