विजयराघवगढ़ में निकली सबसे लंबी तिरंगा यात्रा, विधायक संजय पाठक की अगुवाई में 36 किमी यात्रा बनी देश प्रदेश में यादगार

विजयराघवगढ़ में निकली सबसे लंबी तिरंगा यात्रा, विधायक संजय पाठक की अगुवाई में 36 किमी यात्रा बनी देश प्रदेश में यादगार

कटनी । आज़ादी के अमृत महोत्सव अंतर्गत आज 15 अगस्त पर विजयराघवगढ़ विधानसभा में विधायक संजय पाठक के नेतृत्व में प्रशानिक व पुलिस अधिकारियों भाजपा पदाधिकारियों के साथ बड़ी संख्या में युवाओं ने विजयराघवगढ़ नगर से बरही नगर तक गांव गांव होते हुए 36 किलोमीटर लंबी ‘तिरंगा यात्रा बाइक रैली’ राष्ट्र प्रथम की भावना संग यह रैली निकाली गई।

विधायक संजय पाठक के नेतृत्व भारत माता की जय के नारों के साथ निकले लोग, गांव गांव पुष्प वर्षा कर जनता ने बढ़ाया जोश

मप्र की सबसे बड़ी 36 किलोमीटर लंबी रैली निकली

 

बाइक सवार हर घर में तिरंगा लगाने का आवाहन करते हुए चल रहे थे ‘हर घर तिरंगा’ अभियान आजादी का अमृत महोत्सव का हिस्सा है,भारत माता की जय के नारों के साथ निकले रैली में शामिल लोगों का गांव गांव पुष्प वर्षा कर जनता जोश बढ़ाती रही । रैली में शासकीय विभागों के कर्मचारियों सहित युवा अपनी 450 की संख्या में बाइक व 100 से अधिक फोर व्हीलर भी शामिल रहे ।

रैली में भाजपा जिला महामंत्री सतीष तिवारी,एसडीएम महेश मडलोई,डीएसपी कृष्णपाल सिंह,विजयराघवगढ़ टीआई रीतेश कुमार शर्मा,तहसील दार मनीष शुक्ला,भाजपा मण्डल अध्यक्ष मनीष मिश्रा, जयवंत सिंह चौहान, केशव यादव अंकुर ग्रोवर, प्रमोद सोनी,हजारों नगर परिषद उपाध्यक्ष हरिओम बर्मन सहित उत्साहित कार्यकर्ताओं की सहभागिता रही।

Exit mobile version