ब्रेकिंग न्यूज़ -कटनी CSP नेहा पच्चीसिया समेत तीन के खिलाफ FIR दर्ज
ब्रेकिंग न्यूज़ -कटनी CSP नेहा पच्चीसिया समेत तीन के खिलाफ FIR दर्
कटनी। कटनी में CSP नेहा पच्चीसिया समेत तीन लोगों के खिलाफ कुठला थाने में FIR दर्ज होने का मामला सामने आया है। पुलिस ने मामले में नेहा पच्चीसिया के अलावा क्षितिज राज और मारुफ अहमद को आरोपी बनाया है। तीनों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की संबंधित धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है।
जानकारी के अनुसार, मामले की शिकायत के बाद कुठला थाना पुलिस ने जांच के उपरांत FIR दर्ज की। प्रकरण क्रमांक 07/20/2026 दर्ज किए जाने की जानकारी सामने आई है।
मामले की जांच ASP अनु बेनीवाल द्वारा की गई। FIR दर्ज होने के बाद पुलिस ने प्रकरण की जांच शुरू कर दी है। हालांकि, मामले में आरोपों की पूरी जानकारी और पुलिस की ओर से आगे की कार्रवाई जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।
पुलिस अधिकारियों के अनुसार, प्रकरण से जुड़े तथ्यों और साक्ष्यों की जांच की जा रही है। मामले में आरोपियों की भूमिका तथा अन्य पहलुओं को लेकर विवेचना जारी