कटनी में सीएसपी नेहा पच्चीसिया निलंबित: सीएम मोहन यादव के निर्देश पर बड़ी कार्रवाई, 82 लाख की जमीन 18 लाख में कराने पर FIR
कटनी में सीएसपी नेहा पच्चीसिया निलंबित: सीएम मोहन यादव के निर्देश पर बड़ी कार्रवाई, 82 लाख की जमीन 18 लाख में कराने पर FIR
कटनी: मध्य प्रदेश के कटनी जिले में सीएसपी (नगर पुलिस अधीक्षक) नेहा पच्चीसिया पर पद के दुरुपयोग, भ्रष्टाचार और अवैध वसूली के गंभीर आरोपों के बाद मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित करने के निर्देश दिए हैं।
सीएसपी नेहा पच्चीसिया समेत तीन लोगों के खिलाफ पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर कुठला थाने में आपराधिक प्रकरण (FIR) भी दर्ज कर लिया गया है।
क्या है पूरा मामला?
-
दबाव बनाकर जमीन हड़पने का आरोप: आरोप है कि एक हत्या के आरोपी के परिवार पर पुलिस कार्रवाई और गिरफ्तारी का दबाव बनाकर लगभग ₹82.86 लाख की सरकारी गाइडलाइन मूल्य वाली जमीन को महज ₹18.20 लाख में अपने नाम रजिस्ट्री कराया गया।
-
वित्तीय हेरफेर: जांच रिपोर्ट के अनुसार, इस सौदे में ₹15 लाख की राशि क्षितिज राज बारापत्रे के खाते से उपलब्ध कराई गई थी।
-
तत्कालीन थाना प्रभारी पर आरोप: कन्हवारा स्थित इस जमीन के सौदे में सीएसपी नेहा पच्चीसिया के साथ कुठला थाने के तत्कालीन थाना प्रभारी राजेंद्र मिश्रा की भूमिका पर भी गंभीर सवाल खड़े हुए हैं।
सीएमओ ने दिया सख्त संदेश
मुख्यमंत्री कार्यालय (CMO) के आधिकारिक हैंडल पर जानकारी देते हुए स्पष्ट किया गया:
“कानून व्यवस्था से जुड़े मामलों में किसी भी स्तर पर लापरवाही, दबाव या पद के दुरुपयोग को स्वीकार नहीं किया जाएगा। मुख्य सचिव को संबंधित सीएसपी के विरुद्ध तत्काल निलंबन की कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। निष्पक्ष जांच और दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।”
दर्ज की गई धाराएं
पुलिस ने सीएसपी नेहा पच्चीसिया, क्षितिज राज बारापत्रे और मारूफ अहमद हनफी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 61, 198, 199(ब), 308(7) और 318(4) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। भारत में जल्द शुरू हो सकती है स्टारलिंक इंटरनेट सेवा: एलन मस्क की कंपनी ने D2D तकनीक के साथ फिर किया आवेदन, जियो व एयरटेल को मिलेगी चुनौती








