katniमध्यप्रदेश

कटनी CSP नेहा पच्चीसिया को निलंबित करने के निर्देश, पद के दुरुपयोग के आरोप में f.i. r

कटनी CSP नेहा पच्चीसिया को निलंबित करने के निर्देश, पद के दुरुपयोग के आरोप में f.i.

 

कटनी। कटनी CSP नेहा पच्चीसिया के खिलाफ दर्ज FIR के मामले में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के निर्देश पर निलंबन की कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। CSP पर पद के दुरुपयोग और आपराधिक साठगांठ के आरोप लगाए गए हैं। मामले में कुठला थाने में FIR दर्ज होने के बाद पुलिस महकमे में हलचल तेज हो गई है।

बताया जा रहा है कि मामले में करीब 82 लाख रुपये मूल्य की जमीन को महज 18 लाख रुपये में खरीदे जाने का आरोप है। आरोप है कि इस पूरे प्रकरण में पद का दुरुपयोग करते हुए संबंधित पक्षों के साथ आपराधिक साठगांठ की गई।

FIR दर्ज होने के बाद मामले की जांच जारी है। इसी बीच मुख्यमंत्री के निर्देश पर CSP नेहा पच्चीसिया को निलंबित करने की कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। प्रकरण में अन्य संबंधित लोगों की भूमिका की भी जांच की जा रही है।

पुलिस और प्रशासनिक स्तर पर मामले से जुड़े दस्तावेजों तथा आरोपों की जांच की जा रही है। जांच पूरी होने के बाद प्रकरण में आगे की कार्रवाई की स्थिति स्पष्ट होगी।

Back to top button