Site icon Yashbharat.com

“हम Gen-Z हैं, नौटंकी बर्दाश्त नहीं करेंगे”: जोज़िला में सेना से उलझी महिला का वीडियो वायरल, उमर अब्दुल्ला बोले- ‘यह नया- जानते नहीं मेरा बाप कौन है बन चुका है’

"हम Gen-Z हैं, नौटंकी बर्दाश्त नहीं करेंगे": जोज़िला में सेना से उलझी महिला का वीडियो वायरल, उमर अब्दुल्ला बोले- 'यह नया- जानते नहीं मेरा बाप कौन है बन चुका है'

भोपाल / श्रीनगर: सोशल मीडिया पर इन दिनों एक महिला का वीडियो तेजी से ट्रेंड कर रहा है, जिसमें वह लद्दाख-कश्मीर सीमा पर तैनात सेना और पुलिस जवानों के साथ तीखी बहस करती नज़र आ रही है। सुरक्षा नाकेबंदी के कारण फंसे होने से नाराज महिला खुद को ‘Gen-Z’ बताते हुए सेना के जवानों को धमकाती दिख रही है कि— “We are Gen-Z, we won’t tolerate this nonsense! हम टैक्स भरते हैं और हमारे ही टैक्स से तुम्हें तनख्वाह मिलती है।”

इस घटना का वीडियो सामने आने के बाद जहां एक तरफ मिडल क्लास के रवैये और अधिकारों के दुरुपयोग पर बहस छिड़ गई है, वहीं दूसरी तरफ देश की सुरक्षा व्यवस्था के सामने नागरिक अनुशासन का बड़ा सवाल खड़ा हो गया है।

एक महीने पुराना है मामला, वीआईपी मूवमेंट और मौसम बनी थी वजह

पुलिस और सेना के सूत्रों के अनुसार, यह वीडियो 25 जुलाई का कारगिल के पास जोज़िला-गुमरी मार्ग का है:

 ‘जानते नहीं मेरा बाप कौन है’ का नया रूप: सीएम उमर अब्दुल्ला

जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने इस वायरल वीडियो पर कड़ी प्रतिक्रिया दी है:

” ‘हम Gen-Z हैं’ जैसा शब्द अब ‘जानते नहीं हो मेरा बाप कौन है’ जैसी पुरानी सामंती धमकी का नया रूप बन गया है। जरा-सी बात पर अपने किसी कैचफ्रेज़ को धमकी की तरह इस्तेमाल करना, इस पीढ़ी (Gen-Z) के प्रति लोगों की बची-खुची सहानुभूति को भी खत्म कर देगा।”

सेना, सुरक्षा और ‘टैक्स पेयर’ का अहंकार: विश्लेषकों का नजरिया

इस पूरे घटनाक्रम पर देश के प्रबुद्ध वर्ग और सुरक्षा विशेषज्ञों ने महिला के इस तेवर की कड़ी आलोचना की है:

Exit mobile version