पति ने बैंक अफसर पत्नी की गोली मारकर की हत्या, बीमार बहन को भी दागी गोली; फिर खुद को उड़ाया

पति ने बैंक अफसर पत्नी की गोली मारकर की हत्या, बीमार बहन को भी दागी गोली; फिर खुद को उड़ाया

लखनऊ: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में गुरुवार दोपहर एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। एक सिरफिरे पति ने ICICI बैंक में असिस्टेंट मैनेजर पद पर कार्यरत अपनी पत्नी की सरेराह गोली मारकर हत्या कर दी। इसके बाद उसने घर पहुंचकर अपनी बीमार बहन को भी गोली मारी और फिर खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। इस ट्रिपल फायरिंग की घटना से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है।

 ऑफिस से बाहर बुलाया और चला दी गोली

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, आरोपी मानस ने गुरुवार दोपहर अपनी पत्नी दिव्या मिश्रा को फोन करके आलमबाग स्थित ICICI बैंक के बाहर बुलाया। दिव्या बैंक में असिस्टेंट मैनेजर के पद पर तैनात थीं।

घर पहुंचकर बहन को मारी गोली, फिर खुद किया सुसाइड

पत्नी को गोली मारने के बाद आरोपी मानस सीधा अपने घर पहुंचा। वहां उसने अपनी बीमार बहन शीबा बाजपेई को भी गोली मार दी और इसके तुरंत बाद खुद को गोली मारकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली।

 घर से मिले हथियार और मोबाइल, फॉरेंसिक जांच जारी

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस के आला अधिकारी और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंच गए।

पुलिस मामले के हर पहलू की बारीकी से जांच कर रही है कि आखिर इस वारदात के पीछे मुख्य वजह क्या थी। पति ने बैंक अफसर पत्नी की गोली मारकर की हत्या, बीमार बहन को भी दागी गोली; फिर खुद को उड़ाया

Exit mobile version