पति ने बैंक अफसर पत्नी की गोली मारकर की हत्या, बीमार बहन को भी दागी गोली; फिर खुद को उड़ाया

पति ने बैंक अफसर पत्नी की गोली मारकर की हत्या, बीमार बहन को भी दागी गोली; फिर खुद को उड़ाया

पति ने बैंक अफसर पत्नी की गोली मारकर की हत्या, बीमार बहन को भी दागी गोली; फिर खुद को उड़ाया

लखनऊ: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में गुरुवार दोपहर एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। एक सिरफिरे पति ने ICICI बैंक में असिस्टेंट मैनेजर पद पर कार्यरत अपनी पत्नी की सरेराह गोली मारकर हत्या कर दी। इसके बाद उसने घर पहुंचकर अपनी बीमार बहन को भी गोली मारी और फिर खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। इस ट्रिपल फायरिंग की घटना से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है।

 ऑफिस से बाहर बुलाया और चला दी गोली

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, आरोपी मानस ने गुरुवार दोपहर अपनी पत्नी दिव्या मिश्रा को फोन करके आलमबाग स्थित ICICI बैंक के बाहर बुलाया। दिव्या बैंक में असिस्टेंट मैनेजर के पद पर तैनात थीं।

  • सरेराह हत्या: बैंक के बाहर कुछ देर बातचीत करने के बाद मानस ने तमंचे से दिव्या पर फायर कर दिया।

  • दहशत का माहौल: गोली की आवाज सुनते ही बैंककर्मी और आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और लहूलुहान दिव्या को अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

  • तलाक का चल रहा था केस: परिजनों के अनुसार, दिव्या आलमबाग में रहती थीं और उन्होंने एक साल पहले पति मानस से तलाक (Divorce) लेने के लिए कोर्ट में याचिका दायर की थी।

घर पहुंचकर बहन को मारी गोली, फिर खुद किया सुसाइड

पत्नी को गोली मारने के बाद आरोपी मानस सीधा अपने घर पहुंचा। वहां उसने अपनी बीमार बहन शीबा बाजपेई को भी गोली मार दी और इसके तुरंत बाद खुद को गोली मारकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली।

इसे भी पढ़ें-  Ayodhya To Janakpur Train Start: अयोध्या से जनकपुर धाम के बीच शुरू हुई 'सरयू-कमला एक्सप्रेस', पीएम मोदी और नेपाल के प्रधानमंत्री ने दिखाई हरी झंडी

 घर से मिले हथियार और मोबाइल, फॉरेंसिक जांच जारी

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस के आला अधिकारी और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंच गए।

  • असलहे बरामद: पुलिस को मानस के घर की तलाशी के दौरान एक देसी तमंचा और दो पिस्तौल बरामद हुई हैं।

  • डिजिटल सबूत जब्त: पुलिस ने मौके से आरोपी और मृतकों के मोबाइल फोन कब्जे में ले लिए हैं जिन्हें जांच के लिए भेजा जा रहा है।

पुलिस मामले के हर पहलू की बारीकी से जांच कर रही है कि आखिर इस वारदात के पीछे मुख्य वजह क्या थी। पति ने बैंक अफसर पत्नी की गोली मारकर की हत्या, बीमार बहन को भी दागी गोली; फिर खुद को उड़ाया