Site icon Yashbharat.com

श्री मेहड़ दरबार के सिख सेवकों का जत्था हरिद्वार, ऋषिकेश, मथुरा, वृन्दावन धार्मिक यात्रा पर रवाना

20250627 163316 scaled

श्री मेहड़ दरबार के सिख सेवकों का जत्था हरिद्वार, ऋषिकेश, मथुरा, वृन्दावन धार्मिक यात्रा पर रवान

कटनी। श्री मेहड़ दरबार कटनी के सिख सेवकों का जत्था हरिद्वार, ऋषिकेश, मथुरा, वृन्दावन धार्मिक यात्रा पर रवाना हुआ है समाजसेवी वरंद चांदवानी ने जानकारी देते हुए बताया कि शुक्रवार 27 जून को दोपहर. 4.30 बजे गोंडवाना सुपर एक्सप्रेस द्वारा मुड़वारा कटनी से दिल्ली के लिए श्री मेहड़ दरबार की दादी नानकी देवी जी के सानिध्य में एवं दरवार के संत भाई नारायणदास जी के नेतृत्व में सिख सेवकों का जत्था हरिद्वार, ऋषिकेश, मथुरा, वृन्दावन की धार्मिक यात्रा पर जायेगे जिसकी जोरदार तैयारी चल. रही है।

शनिवार प्रातः 5 बजे दिल्ली से हरिद्वार के लिए स्पेशल बस द्वारा जायेंगे एवं गंगा स्नान पूजन के बाद सायंकाल 4 बजे शोभायात्रा, 7 बजे श्री गंगा आरती भजन कीर्तन व भंडारा भोजन का आयोजन होगा। रविवार 29 जून को प्रातः गंगा स्नान मंदिरों के दर्शन, सोमवार 30 जून को ऋषिकेश भ्रमण, दर्शन आरती के बाद रात्रि में ट्रेन द्वारा मथुरा के लिए प्रस्थान, मंगलवार 01/07 को वृन्दावन धाम व संतो-महात्माओं के दर्शनों व बाबा थॉवरदास साहिब के जन्मोत्सव का कार्यक्रम व भंडारा आयोजित होगा।

बुधवार 02/07 को सुबह 11 बजे अंबिकापुर एक्सप्रेस द्वारा मुड़वारा कटनी में आगमन व श्री मेहड दरवार साहिब में मत्था टेककर शुकराना गंगा जल प्रसाद वितरण के पश्चात् धर्म यात्रा का समापन होगा।

Exit mobile version