Site icon Yashbharat.com

मुख्यमंत्री ने विधायक मुड़वारा संदीप जायसवाल की माताजी के निधन पर उनके निवास पहुँच कर जताया शोक

IMG 20250417 WA0037

मुख्यमंत्री ने विधायक मुमुड़वारा संदीप जायसवाल की माताजी के निधन पर जताया शोक

कटनी। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने गुरुवार को यहां मुड़वारा विधायक श्री संदीप जायसवाल के कटनी स्थित आवास पहुंचकर ,उनकी माताजी श्रीमती सरोज जायसवाल के निधन पर श्रद्धांजलि अर्पित कर शोक व्यक्त किया।

Police constable Transfer मध्यप्रदेश पुलिस विभाग में साढ़े 3 सौ आरक्षकों के तबादले, देखें लिस्ट

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने शोक संतप्त परिवारजनों से भेंट कर सांत्वना दी और ढांढस बंधाया। उन्होंने शोक संवेदना व्यक्त करते हुए बाबा महाकाल से पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान देने तथा दुःख की इस घड़ी में शोकाकुल परिजनों को संबल प्रदान करने की प्रार्थना की। उन्होंने स्वर्गीय श्रीमती सरोज जायसवाल के चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित किया। इस दौरान विधायक बहोरीबंद श्री प्रणय प्रभात पांडेय,विधायक बड़वारा  धीरेन्द्र बहादुर सिंह,कलेक्टर  दिलीप कुमार यादव, पुलिस अधीक्षक  अभिजीत कुमार रंजन ,डी एफ ओ  गौरव शर्मा और जिला पंचायत सीईओ श्री शिशिर गेमावत एवं जिला भाजपा अध्यक्ष  दीपक टंडन सोनी मौजूद रहे।

इसके पहले मुख्यमंत्री डॉ यादव का गुरुवार की शाम को जबलपुर के डुमना विमानतल से हेलीकॉप्टर द्वारा पुलिस लाइन झिंझरी स्थित हेलीपैड पर आगमन हुआ।वे हेलीपैड से सीधे विधायक मुड़वारा श्री संदीप जायसवाल के आवास पहुंचे और यहां उन्होंने विधायक श्री जायसवाल की माताजी स्वर्गीय श्रीमती सरोज जायसवाल के निधन पर शोक व्यक्त किया। श्रीमती जायसवाल का 5 अप्रैल को लंबी बीमारी के बाद देहावसान हो गया था।

Exit mobile version