सेवा और संवेदना के साथ मनाई स्मृति शेष सुनील रांधेलिया की जयंती
जिला अस्पताल में मरीजों और परिजनों को वितरित किए फल व खाद्य सामग्र
कटनी। समाजसेवी एवं शहर के प्रसिद्ध व्यापारी स्मृति शेष सुनील रांधेलिया की जयंती 4 अक्टूबर को सुनीधा फाउंडेशन (सुनील सुधा रांधेलिया सेवा समिति) द्वारा सेवा एवं समर्पण के रूप में मनाई गई। इस अवसर पर जिला अस्पताल कटनी में मरीजों एवं उनके परिजनों को फल, बिस्किट सहित अन्य खाद्य सामग्री वितरित की गई।
सेवा कार्य के माध्यम से जरूरतमंदों तक पहुंचकर स्वर्गीय सुनील रांधेलिया की सेवा भावना और मानवीय मूल्यों को स्मरण किया गया। जीवनकाल में उन्होंने सदैव जरूरतमंदों की सहायता को प्राथमिकता दी और समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन किया। उनकी इसी सेवा भावना को आगे बढ़ाते हुए सुनीधा फाउंडेशन द्वारा समय-समय पर जनसेवा और सामाजिक सरोकार से जुड़े कार्य किए जा रहे हैं।
इस अवसर पर धर्मपत्नी सुधा रांधेलिया, पुत्र संभव रांधेलिया, पुत्रवधू श्वेता रांधेलिया, बेटी स्वर्णिमा जैन एवं दामाद अनंत जैन ने उन्हें नमन करते हुए श्रद्धापूर्वक याद किया।
फाउंडेशन की संस्थापिका सौम्या रांधेलिया ने कहा कि फाउंडेशन का उद्देश्य केवल सहायता प्रदान करना नहीं, बल्कि समाज में मानवता, संवेदना और सेवा की भावना को मजबूत करना है।
कार्यक्रम में सौम्या रांधेलिया, अजय खटीक, निधि सिंह, शिखा जैन, कीर्ति जायसवाल, अश्मिता आनंद, मदन दुबे, अजय कुशवाहा, राम यादव, मुकेश बाल्मीक, शिवम निषाद एवं हरदास साहू सहित अन्य लोग उपस्थित रहे। फाउंडेशन ने सेवा का यह संकल्प निरंतर जारी रखने की बात कही।