Site icon Yashbharat.com

मध्यप्रदेश जनअभियान द्वारा आयोजित बावड़ी उत्सव बिलहरी में हुआ संपन्न

IMG 20250610 WA0022

मध्यप्रदेश जनअभियान द्वारा आयोजित बावड़ी उत्सव बिलहरी में हुआ संपन्

रीठी। मध्यप्रदेश शासन व मध्यप्रदेश जनअभियान परिषद द्वारा जल गंगा संवर्धन अभियान अन्तर्गत विभिन कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे हैं,जसमें रीठी के ग्राम बिलहरी में बावड़ी उत्सव का कार्यक्रम आयोजित हुआ। सर्वप्रथम विकासखंड समन्वयक श्री बालमुकुंद मिश्रा जी ने बावड़ी उत्सव की प्रस्तावना से सभी को अवगत कराया जिसके अंतर्गत जल संरक्षण हेतु नदी, तालाब, कुआं, बावड़ी, नलकूप आदि जो जल के प्रमुख स्रोत हैं उनके संरक्षण हेतु प्रयास किये जा रहे हैं ताकि उन्हें सहेजकर जल के स्तर को बढ़ा सकें। मध्यप्रदेश जनअभियान परिषद जिला कटनी अन्तर्गत रीठी विकासखंड के सेक्टर क्रमांक 4 की नवांकुर संस्था ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति बरयारपुर द्वारा ग्राम बिलहरी में स्थित प्राचीन बावड़ी में कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें प्रमुख रूप से जिला समन्वयक डॉ तेजसिंह केसवाल जी व ब्लॉक समन्वयक श्री बालमुकुंद मिश्रा एवं बिलहरी के वरिष्ठ समाजसेवी श्री सुधीर ताम्रकार व लेखपाल श्री रविकांत श्रीवास्तव उपस्थित हुए। सर्वप्रथम बावड़ी की साफ सफाई व श्रमदान किया गया एवं बावड़ी में cmcldp के छात्र/छात्राओं द्वारा रंगोली व लाइट की सजावट की गई और गंगा पूजन कर आरती कर दीपदान का कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में रीठी विकासखंड की सभी नवांकुर संस्थाओं के सदस्य व परामर्शदाताओं के साथ ग्राम बिलहरी के समाजसेवी, बच्चे व मातृशक्ति ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया। वहीं जिला समन्वयक जी ने कार्यक्रम के समापन अवसर पर उद्बोधन देते हुए बताया कि जल का सदुपयोग करना हम सबका कर्तव्य है एवँ जब तक जल का सरंक्षण नही करेंगे दिनों दिन जल कलसंकट की स्थिति बढ़ेगी अतः सभी जल को बचाने का प्रयास करें। वहीं ग्राम के समाजसेवी श्री सुधीर ताम्रकार जी ने बताया कि राजा कर्ण की नगरी जो कि पुष्पावती बिलहरी के नाम से जानी जाती है यहाँ 13 बावड़ी स्थित है एवं 14 जनवरी से विशाल मेले का आयोजन होता है और यहाँ लक्ष्मण सागर तालाब, कामकंदला मंदिर, पटपडा पहाड़ व प्राचीन मंदिर स्थित है जो कि पुरातत्व विभाग की निगरानी में है। साथ ही बिलहरी में जल स्तर की स्थिति बहुत अच्छी है, सभी बावड़ी को शासन बेहतर तरीके से व्यवस्थित करने का काम करे तो और अच्छा प्रयास हो सकता है। इस कार्यक्रम में प्रमुख रूप से नवांकुर संस्था के मो. मुस्तकीम खान द्वारा जल गंगा संवर्धन अभियान और बावड़ी उत्सव में सहभागिता करने वाले छात्र/छात्राओं को प्रमाण पत्र दिया गया और सेक्टर स्तर पर लगातार गतिविधियों के माध्यम से आमजन को जागरूक करने का सार्थक प्रयास किया जा रहा है। इस अवसर पर नवांकुर संस्था से उमेश त्रिपाठी, सुरेंद्र पाठक, कौशल किशोर मांझी, परामर्शदाता अरुण तिवारी, गोवर्धन रजक, शरद यादव, रूपा बर्मन व सभी छात्र/छात्राओं की उपस्थिति व सहयोग रहा।

 

Exit mobile version