Site icon Yashbharat.com

T20 World Cup पाकिस्तान टी-20 वर्ल्ड कप से बाहर, श्रीलंका को 5 रन से हराया, लेकिन टॉप-4 में जगह नहीं बना पाया

images 67

T20 World Cup पाकिस्तान टी-20 वर्ल्ड कप से बाहर हो गया है। उसने शनिवार को अपने आखिरी सुपर-8 मैच में श्रीलंका को 5 रन से हराया, लेकिन टीम टॉप-4 में जगह नहीं बना सकी। इस नतीजे से न्यूजीलैंड सेमीफाइनल में पहुंच गई है।

कैंडी के पल्लेकेले क्रिकेट स्टेडियम में पाकिस्तान को सेमीफाइनल के लिए श्रीलंका को कम से कम 65 रन के अंतर से हराना था। उसे 213 रन का टारगेट चेज कर रही श्रीलंका को 147 रन पर रोकना था। लेकिन, श्रीलंकाई टीम ने 16वें ओवर में 150 रन का आंकड़ा पार कर लिया।

पाकिस्तानी टीम ने टॉस जीतकर बैटिंग करते हुए 20 ओवर में 8 विकेट पर 212 रन बनाए। जवाबी पारी में श्रीलंकाई टीम 20 ओवर में 6 विकेट पर 207 रन ही बना सकी।

फरहान की पारी से बने रिकॉर्ड

  • फरहान ने इस टूर्नामेंट में दूसरा शतक लगाया है। वे एक टी-20 वर्ल्ड कप में एक से ज्यादा शतक लगाने वाले पहले बैटर बने हैं। उनसे पहले क्रिस गेल ने दो शतक लगाए थे, लेकिन उनके दोनों शतक अलग-अलग दो एडीशन में आए हैं।
  • फरहान एक टी-20 वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बैटर बने हैं। उन्होंने विराट कोहली के 319 रन के रिकॉर्ड को तोड़ दिया है। फरहान ने पावरप्ले के आखिरी ओवर में इस पारी का 37वां रन बनाते ही यह अचीवमेंट हासिल की।
Exit mobile version