SVANidhi Yojana Loan Apply पथ विक्रेताओं की पंचायत में मुख्यमंत्री हाथ ठेला हितग्राहियों को करेंगे लाभ वितरण

SVANidhi Yojana Loan Apply आज सोमवार को नगरीय क्षेत्र के हाथ ठेला, फेरी और रेहड़ी वालों पंचायत होगी। इसमें मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान लघु व्यवसाय करने वालों से संवाद करेंगे और हितग्राहियों को लाभ वितरण भी करेंगे। वे हितग्राही योजना से जुड़े अपने अनुभव भी साझा करेंगे। प्रदेश के सभी नगरीय निकायों में कार्यक्रम का लाइव प्रसारण किया जाएगा।

 

उधर, आइटीआइ सभागार गोविंदपुरा में आयोजित मेगा जाब फेयर एवं श्रमिक चौपाल में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, केंद्रीय श्रम एवं रोजगार तथा पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेन्द्र यादव की उपस्थिति में चयनित आवेदकों को आफर लेटर एवं योजनाओं के स्वीकृति-पत्र का वितरण करेंगे। कार्यक्रम में प्रदेश की कौशल विकास एवं रोजगार मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया और श्रम एवं खनिज संसाधन मंत्री बृजेन्द्र प्रताप सिंह भी उपस्थित रहेंगे।

Exit mobile version