Site icon Yashbharat.com

क्रेशर प्लांट में घुसा भटका हुआ तेंदुआ शावक मचा हड़कंप,बरही के जाजागढ़-बिचपुरा का मामला

Screenshot 2026 02 28 10 42 22 99 6012fa4d4ddec268fc5c7112cbb265e7

क्रेशर प्लांट में घुसा भटका हुआ तेंदुआ शावक मचा हड़कंप,बरही के जाजागढ़-बिचपुरा का मामल

बरही/कटनी- कटनी जिले के वन परिक्षेत्र बड़वारा /बरही अंतर्गत जाजागढ़-बिचपुरा स्थित महालक्ष्मी क्रेशर प्लांट के ऑफिस में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब ऑफिस के अंदर तेंदुए का एक शावक घुस गया। वन विभाग की टीम ने तेंदुआ शावक को रेस्क्यू कर लिया है

इस संबंध में रेंजर गोविंद नारायण शुक्ला, डिप्टी रेंजर पंकज दुबे से मिली जानकारी मुताबिक क्रेशर प्लांट वन परिक्षेत्र से सटा हुआ है, दो माह का तेंदुआ शावक भटककर प्लांट परिसर में पहुंच गया था। शावक को ऑफिस के अंदर देख कर्मचारियों में दहशत फैल में आ गए सूचना मिलते ही विभाग की टीम मौके पर पहुंची और सावधानीपूर्वक रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया। शावक को सुरक्षित पकड़कर निगरानी में रखा गया है, जिसे उसकी मां से मिलाने का प्रयास जारी है। वन विभाग के अधिकारी शावक को उसकी मां से मिलाने के प्रयास में जुटे हैं।

यह घटना एक बार फिर दर्शाती है कि वन क्षेत्र से लगे औद्योगिक इलाकों में वन्यजीवों की आवाजाही बढ़ रही है। वन विभाग ने लोगों से अपील की है कि ऐसे मामलों में घबराएं नहीं, बल्कि तुरंत संबंधित अधिकारियों को सूचित करें l

Exit mobile version