Friday, May 22, 2026
Latest:
katniLatestमध्यप्रदेश

Big Breaking: बरही के समीप कुएं में गिरा बाघ, रेस्क्यू जारी

कटनी/बरही। बरही- कटनी वन परिक्षेत्र से एक बड़ी खबर आ रही है यहां एक बाघ कुएं में गिर गया है। बाघ को निकालने के लिए रेस्क्यू जारी है।

IMG 20190813 WA0004

वन परिक्षेत्र बरही के ग्राम पिपरिया स्थित बसंत लाल विश्वकर्मा के खेत मे बने कुएं में बाघ शावक गिर गया।

IMG 20190813 WA0005

खबर लगते ही मौके पर वन, पुलिस व राजस्व अमला मौके पर मुस्तैद हो गया। बाघ शावक को बचाने खबर लिखे जाने तक रेस्क्यू ऑपरेशन जारी था।

IMG 20190813 WA0007

बताया गया है कि झिरिया नर्सरी में विचरण करने वाली बाघिन अपने 3 शावकों के साथ कई दिनों से क्षेत्र में दस्तक दे रही थी, विचरण के दौरान ही एक बाघ शावक कुएं में गिर गया।

IMG 20190813 WA0008

खबर लगते ही ग्रामीणों की भीड़ मौके में जुट गई, थाना प्रभारी बरही एनके पांडेय अपने अमले के साथ सुरक्षा बनाने में जुटे रहे।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम

Leave a Reply