हरियाणा चुनाव: टिकट वितरण के बाद भाजपा में तूफान, 19 इस्तीफे दिए जा चुके हैं। भाजपा में टिकट बंटते ही बगावत हो रही है। हरियाणा के 26 हलकों में घमासान मचा है। मंत्री और विधायक समेत एक दर्जन से ज्यादा नेताओं ने इस्तीफा दिया है। पूर्व मंत्री ने तीन दिन का अल्टीमेटम दिया है।
राज्य के ऊर्जा मंत्री रणजीत सिंह चौटाला, विधायक लक्ष्मण दास, किसान मोर्चा के अध्यक्ष सुखविंदर श्योराण, प्रदेश उपाध्यक्ष जीएल शर्मा व पीपीपी के स्टेट कोऑर्डिनेटर सतीश खोला ने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। उधर, मंत्री विशंभर वाल्मीकि, पूर्व मंत्री कविता जैन, सावित्री जिंदल, लतिका शर्मा के समर्थकों ने भी नाराजगी जताई है।
इन सभी ने समर्थकों के साथ बैठक की और अगला कदम उठाने के लिए विचार-विमर्श किया। दूसरी भाजपा नेतृत्व ने भी डैमेज कंट्रोल के प्रयास शुरू कर दिए हैं। हरियाणा विधानसभा चुनाव सह प्रभारी बिप्लब कुमार देब ने रोहतक स्थित पार्टी के प्रदेश मुख्यालय में बैठक और तीन महासचिवों को नाराज नेताओं को मनाकर बगावत थामने की जिम्मेदारी सौंपी है।
सैनी सरकार में बिजली मंत्री रणजीत चौटाला ने वीरवार सुबह रानियां में समर्थकों की बैठक बुलाई। उन्होंने समर्थकों को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा ने डबवाली से टिकट की पेशकश की थी, मगर उन्होंने प्रस्ताव ठुकरा दिया। वह कैबिनेट और भाजपा की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे रहे हैं और किसी भी कीमत पर रानियां से चुनाव लड़ेंगे।
सोनीपत से टिकट नहीं मिलने पर पूर्व मंत्री कविता जैन बृहस्पतिवार को समर्थकों के सामने फूट-फूटकर रोने लगीं। उन्होंने पार्टी आलाकमान को आठ सितंबर तक का समय देते हुए तीन दिन में सोनीपत चुत से पार्टी प्रत्याशी निखिल मदान को बदलने का अल्टीमेटम दिया है। सोनीपत के मेयर निखिल कुछ महीने पहले ही कांग्रेस से भाजपा में आए हैं। कविता जैन के पति व भाजपा नेता राजीव जैन ने दिल्ली में डेरा डाल दिया है।
कुरुक्षेत्र से भाजपा सांसद नवीन जिंदल की मां सावित्री जिंदल को हिसार से टिकट नहीं मिलने पर उनके समर्थक उनके पास पहुंचे और नाराजगी जताई। देश की चौथी सबसे धनी महिला और दो बार मंत्री रह चुकीं सावित्री जिंदल ने कहा कि हिसार विधानसभा सीट से चुनाव लडूंगी, लेकिन किसी पार्टी से या निर्दलीय यह फैसला अभी तक नहीं हुआ है। उन्होंने कहा कि वह कभी भाजपा की सदस्य नहीं थीं।
-मैंने बेटे नवीन जिंदल के लिए कुरुक्षेत्र में प्रचार किया, हिसार में भी प्रचार किया था। उन्होंने कहा कि मैंने कांग्रेस कभी नहीं छोड़ी। अगर बिना कोई कागज भेजे इस्तीफा स्वीकार हो गया हो तो मुझे मालूम नहीं।
कुरुक्षेत्र से भाजपा सांसद नवीन जिंदल की मां सावित्री जिंदल को हिसार से टिकट नहीं मिलने पर उनके समर्थक उनके पास पहुंचे और नाराजगी जताई। देश की चौथी सबसे धनी महिला और दो बार मंत्री रह चुकीं सावित्री जिंदल ने कहा कि हिसार विधानसभा सीट से चुनाव लडूंगी, लेकिन किसी पार्टी से या निर्दलीय यह फैसला अभी तक नहीं हुआ है। उन्होंने कहा कि वह कभी भाजपा की सदस्य नहीं थीं।
-मैंने बेटे नवीन जिंदल के लिए कुरुक्षेत्र में प्रचार किया, हिसार में भी प्रचार किया था। उन्होंने कहा कि मैंने कांग्रेस कभी नहीं छोड़ी। अगर बिना कोई कागज भेजे इस्तीफा स्वीकार हो गया हो तो मुझे मालूम नहीं।
भाजपा ने हिसार से कैबिनेट मंत्री कमल गुप्ता पर फिर से विश्वास जताया है। इस सीट से सावित्री जिंदल भी टिकट मांग रही थी। उनमें समर्थकों ने जिंदल हाउस में मीटिंग की और सावित्री से कहा कि वह निर्दलीय चुनाव लड़े। दो बार मंत्री रह चुकीं सावित्री जिंदल ने कहा कि हिसार विधानसभा सीट से किसी पार्टी से चुनाव लडूंगी या निर्दलीय यह फैसला अभी तक नहीं हुआ है। उन्होंने कहा कि मैं कभी भाजपा की सदस्य नहीं थी। वहीं, हिसार के भाजपा नेता तरुण जैन ने भी बगावत की है। उन्होंने भी चुनाव लड़ने का एलान किया है।
ऊर्जा मंत्री रणजीत चौटाला ने कहा कि वह रानिया से ही चुनाव लड़ेंगे। उन्होंने कैबिनेट व पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा देने की घोषणा की। उन्होंने कहा-पार्टी ने उन्हें डबवाली से लड़ने का प्रस्ताव दिया था, मगर उन्होंने मना कर दिया।
भाजपा से टिकट नहीं मिलने से नाराज विधायक लक्ष्मण नापा से पार्टी को अलविदा कह दिया है। वह कांग्रेस में जा सकते हैं। पार्टी ने इस सीट से पूर्व सांसद सुनीता दुग्गल को मैदान में उतारा है। किसान मोर्चा के जिला मीडिया प्रभारी सतपाल बाजीगर और चुनाव प्रबंधन समिति के अध्यक्ष गुरमीत बाजीगर ने भी अपने पदों से इस्तीफा दे दिया है।
भाजपा प्रत्याशी रणबीर गंगवा के खिलाफ भाजपा के जिला सचिव एवं पार्षद महंत दर्शन गिरि महाराज ने चुनाव लड़ने का फैसला किया है। भाजपा ने रणबीर गंगवार को नलवा से बदलकर बरवाला से टिकट दिया है।
भाजपा प्रत्याशी अनूप धानक के खिलाफ विरोध जताते हुए सीमा गैबीपुर ने पार्टी छोड़ दी है। वह प्रदेश कार्यकारिणी की सदस्य हैं। धानक जजपा के विधायक थे। भाजपा ने इस बार उन्हें उम्मीदवार बनाया है।
भाजपा ने बाढ़ड़ा से उमेद पातुवास को टिकट दिया है। इससे नाराज होकर पूर्व विधायक व किसान मोर्चा के अध्यक्ष सुखविंद्र मांढ़ी, भाजपा किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष विकास उर्फ भल्लेराम ने पद व पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है।
टिकट न मिलने से नाराज फतेहाबाद के रतिया से विधायक लक्ष्मण नापा ने भी पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। वह दिल्ली में पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा से भी मिलने पहुंचे। ओबीसी मोर्चा के प्रमुख व पूर्व मंत्री कर्णदेव कांबोज ने अपने सभी पदों से इस्तीफा दे दिया है। सीएम नायब सैनी मनाने के लिए उनके घर भी पहुंचे। कांबोज यमुनानगर के रादौर से भाजपा का टिकट मांग रहे थे। 2019 में महम से भाजपा के टिकट पर विधानसभा चुनाव लड़ने वाले शमशेर सिंह खरखड़ा ने भी इस्तीफा दे दिया है। वह महम से टिकट मांग रहे थे।
-
फूले कास सकल मही छाई, जनु बरसा कृत प्रकट बुढ़ाई -
मिशन वात्सल्य के तहत ‘फॉस्टर केयर’ योजना: अब जरूरतमंद बच्चों को मिलेगा परिवार का प्यार, कटनी में इच्छुक अभिभावकों से मांगे गए आवेदन -
कटनी जिले के लिए राहत भरी खबर: नीम कोटेड यूरिया की 3 रैक झुकेही पहुंचीं, 1230 मीट्रिक टन खाद का आवंटन शुरू; ई-टोकन से होगा वितरण -
कटनी में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी के लिए किसान पंजीयन 15 सितंबर से: जिले में बने 51 केंद्र, एग्रीस्टेक पोर्टल से होगा भूमि व फसल का सत्यापन -
कटनी में अमानक खाद-बीज और अवैध भंडारण पर कृषि विभाग का बड़ा एक्शन: 5 विक्रेताओं पर FIR, 10 पर विक्रय प्रतिबंध और 6 के लाइसेंस निरस्त व निलंबित -
बढ़ी मुआवजा राशि पास कराने के बदले पटवारी ने आदिवासी किसान से मांगे 80 हजार, 47 हजार लेते सागर लोकायुक्त ने पकड़ा, बाइक की डिग्गी से बरामद हुई रिश्वत की रकम -
गोरखपुर के गर्ल्स हॉस्टल में सनसनीखेज मामला: टॉयलेट में छिपा मिला ऑन मोबाइल, नहाती छात्राओं के वीडियो बनाती थी महिला वार्डेन; गिरफ्तार -
IRCTC मनी लॉन्ड्रिंग मामला: लालू यादव, तेजस्वी और राबड़ी समेत 9 आरोपियों पर आरोप तय; 7 लोग हुए बरी -
राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम’ पर कर्नाटक सरकार का नया आदेश: राजकीय कार्यक्रमों में गाए जाएंगे सिर्फ शुरुआती दो पद; केंद्र के नियमों से टकराया फैसला -
चीन के किंगदाओ शिपयार्ड में विदेशी कार्गो जहाज में लगी भीषण आग: 20 की मौत, 5 लापता; राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने दिए सख्त जांच के आदेश -
धार का ज्ञानपुरा गांव बनेगा मध्य प्रदेश का ‘एस्ट्रो विलेज’: आसमान में टिमटिमाते तारों व आकाशगंगा को निहार सकेंगे पर्यटक, स्थानीय युवाओं को मिलेगा रोजगार -
मध्य प्रदेश सरकार की बड़ी पहल: निर्माण श्रमिकों के मेधावी बच्चों को मिलेगी ₹7,500 प्रति माह छात्रवृत्ति, NEET, JEE और CLAT की राह होगी आसान - बिजनौर में तेंदुए का आतंक: आलोपुर में महिला को गन्ने के खेत में खींचकर मार डाला, 3 साल में 60 से ज्यादा मौतों से आक्रोश
-
न्यायमूर्ति अल्पेश यशवंत कोगजे बने मध्य प्रदेश हाईकोर्ट के 30वें मुख्य न्यायाधीश, राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने दिलाई शपथ -
हिमाचल में कांग्रेस को बड़ा झटका: 26 साल बाद शिमला जिला परिषद पर भाजपा का कब्जा, भूपेंद्र सिसोदिया अध्यक्ष और भरत सिंह कलांटा बने उपाध्यक्ष -
भारत के परमाणु जखीरे में 190 हथियार होने का अनुमान: FAS रिपोर्ट का दावा, नई मिसाइलों के लिए भी वॉरहेड तैयार -
गौरव भाटिया मानहानि मामला: CJP नेता 24 घंटे में हटाएंगे विवादित ट्वीट, दिल्ली हाई कोर्ट ने दी नसीहत-‘विरोध के और भी तरीके होते हैं’ -
मानसून में वायरल फीवर: जानें बुखार में नहाना सही या गलत? एक्सपर्ट से समझें जरूरी सावधानियां -
एपल का पहला फोल्डेबल फोन ‘iPhone Duo’: देरी ही बनी सबसे बड़ी ताकत -
‘हनुमान अंश’ का बॉक्स ऑफिस पर धमाल: अब आएगी 3 फिल्मों की महासीरीज, स्टीव जॉब्स से लेकर विराट-अनुष्का तक के दिखेंगे किस्से
