MP Election 2023: ग्वालियर व टीकमगढ़ में कांग्रेस में टिकट वितरण के साथ इस्तीफे का दौर शुरू

हरियाणा कांग्रेस की बड़ी कार्रवाई: नगर निगम चुनाव से पहले 7 बागी नेताओं को 6 साल के लिए पार्टी से निकाला गया

MP Election 2023: ग्वालियर व टीकमगढ़ में कांग्रेस में टिकट वितरण के साथ इस्तीफे का दौर शुरू होगया है।कांग्रेस में टिकट वितरण के साथ ही कार्यकर्ताओं का विद्रोह शुरू हो गया है। अभी केवल ग्वालियर ग्रामीण विधानसभा व टीकमगढ़ में कार्यकर्ताओं व नेताओं ने टिकट वितरण के विरोध करते हुए इस्तीफा देना शुरू कर दिया है। ग्वालियर दो इस्तीफे हुए हैं और टीकमगढ़ में एक इस्तीफा हुआ है।

ग्वालियर में कांग्रेस ने ग्वालियर ग्रामीण विधानसभा के लिए साहब सिंह गुर्जर के नाम का एलान किया। वैसे ही कांग्रेस ग्रामीण के पूर्व कार्यकारी अध्यक्ष कल्याण सिंह व उनके भाई केदार सिंह ने टिकट का विरोध करते हुए इस्तीफा दे दिया। इस संबंध में कल्याण सिंह का कहना है कि पार्टी ने उन लोगों को टिकट दिया है जिन्होंने पार्टी के साथ पिछले चुनावों में विश्वासघात किया है। इस संबंध में कांग्रेस प्रत्याशी साहब सिंह गुर्जर ने कहा कि उन्हें कुछ नहीं कहना है। जिन लोगों ने इस्तीफा दिया है। उनकी अपनी निजी राय हो सकती है। मैं तो शुरू से ही कांग्रेस का समर्पित कार्यकर्ता हूं।

 

टीकमगढ़ में मीडिया विभाग के उपाध्यक्ष ने दिया इस्तीफा

 

कांग्रेस के विधानसभा चुनाव टिकट वितरण में पिछड़े वर्ग की उपेक्षा करने का आरोप लगाते हुए टीकमगढ़ कांग्रेस के मीडिया विभाग के उपाध्यक्ष अजय यादव ने इस्तीफा दे दिया। अजय सिंह ने कहा कि जिले में पिछड़े वर्ग के लोगों को टिकट नहीं दिया गया है। यह अन्याय है। इसलिए मैं अन्याय का साथ नहीं दे सकता।अभी और भी कार्यकर्ता और नेता आ सकते हैं

इसे भी पढ़ें-  मध्यप्रदेश विधानसभा होगी पेपरलेस: ई-विधान NEVA प्रोजेक्ट लागू, अब विधायकों को ऑनलाइन मिलेंगे प्रश्नों के उत्तर

 

टिकट वितरण के विरोध में कांग्रेस के अन्य नेता व कार्यकर्ता भी सामने आ सकते हैं। डबरा के उम्मीदवार के खिलाफ पहले से ही कार्यकर्ता अपना अाक्रोश दिखा चुके हैं। आगामी दिनाें में उनका विरोध खुलकर सामने आ सकता है।