Site icon Yashbharat.com

भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष श्याम टेलर के कटनी प्रथम आगमन पर मिशन चौक में भव्य स्वागत

IMG 20260209 WA0056

कटनी- भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष श्याम टेलर के कटनी प्रथम आगमन पर मिशन चौक में भव्य स्वागत समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर युवा नेता देवांश श्रीवास्तव के नेतृत्व में सैकड़ों युवा साथियों ने फूल-मालाओं से प्रदेश अध्यक्ष का जोरदार अभिनंदन किया।

कार्यक्रम में उपस्थित युवाओं में खासा उत्साह देखने को मिला। युवा साथियों ने देवांश श्रीवास्तव को भाजपा युवा मोर्चा का भावी जिला अध्यक्ष बनाने की उम्मीद जताई। युवाओं का कहना था कि देवांश श्रीवास्तव नई पीढ़ी के चहेते नेता बन चुके हैं, जिनमें युवाओं को साथ लेकर चलने की क्षमता और संगठन को नई ऊर्जा देने का जज़्बा है।

युवा साथियों ने उम्मीद जताई कि प्रदेश अध्यक्ष श्याम टेलर की नज़र “कोयले की खदान में छिपे हीरे” की तरह उभरते युवा नेतृत्व पर पड़ेगी और कटनी को एक ऐसा युवा जिला अध्यक्ष मिलेगा, जो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के युवाओं को आगे बढ़ाने के सपने को साकार कर सके।

देवांश श्रीवास्तव को  जो हर वर्ग के युवाओं को साथ लेकर चलने, उनकी समस्याओं को समझने और संगठन को मजबूती देने की सोच रखता है। युवाओं का मानना है कि ऐसे ही नेतृत्व से भविष्य के जिम्मेदार और जनसेवक नेता तैयार होते हैं।

इस मौके पर भाजपा युवा नेता सिद्धार्ध जायसवाल के साथ सैकड़ों कार्यकर्ता और युवा साथी मौजूद रहे और पूरे जोश व उत्साह के साथ प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत किया

Exit mobile version