महिला महाविद्यालय की छात्राओं की सुरक्षा के लिए झिंझरी पुलिस की विशेष पेट्रोलिंग, युवकों को दी सख्त समझाइश

महिला महाविद्यालय की छात्राओं की सुरक्षा के लिए झिंझरी पुलिस की विशेष पेट्रोलिंग, युवकों को दी सख्त समझाइ

कटनी। पुलिस अधीक्षक  अभिनय विश्वकर्मा के निर्देशन एवं नगर पुलिस अधीक्षक श्रीमती नेहा पच्चीसिया तथा माधवनगर थाना प्रभारी  संजय दुबे के मार्गदर्शन में पुलिस चौकी झिंझरी द्वारा महिला महाविद्यालय में अध्ययनरत छात्राओं की सुरक्षा को लेकर विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत महाविद्यालय मार्ग एवं आसपास के क्षेत्रों में पुलिस पेट्रोलिंग बढ़ा दी गई है।

झिंझरी चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक राजेश कुमार दुबे एवं पुलिस स्टाफ द्वारा नियमित गश्त कर महाविद्यालय के आसपास अनावश्यक रूप से घूमने वाले युवकों एवं संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ की जा रही है। साथ ही उन्हें सख्त हिदायत देते हुए अनावश्यक रूप से परिसर एवं मार्ग के आसपास एकत्रित न होने की समझाइश दी जा रही है।

पुलिस अधीक्षक श्री अभिनय विश्वकर्मा ने छात्राओं की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता बताते हुए महिला महाविद्यालयों एवं शैक्षणिक संस्थानों के आसपास नियमित गश्त के निर्देश दिए हैं। इसी क्रम में झिंझरी पुलिस द्वारा सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ किया जा रहा है।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि छात्राओं को सुरक्षित एवं भयमुक्त वातावरण उपलब्ध कराने के उद्देश्य से यह विशेष पेट्रोलिंग अभियान लगातार जारी रहेगा।

Exit mobile version