SP सिद्धार्थ बहुगुणा एक्शन में: गुंडे, बदमाश, भूमाफियाओं के विरुद्ध होगी कार्रवाई, सोशल मीडिया पर पैनी नजर
जबलपुर। पुलिस कप्तान सिद्धार्थ बहुगुणा ने जिले में अमन चैन तथा अपराधियों खास तौर पर गुंडे बदमाश, सूदखोर, भू माफिया पर कड़ी कार्रवाई के साथ सोशल मीडिया पर नजर रखने के निर्देश मातहत आला अधिकारियों को दिए हैं।
पुलिस अधीक्षक श्री बहुगुणा ने राजपत्रित अधिकारियों की आज बुधवार को देर रात ली बैठक में यह कार्यवाही के सम्बंध में आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
आपको बता दें कि SP श्री बहुगुणा (भा.पु.से.) ने आज पुलिस कन्ट्रोलरूम में रात 10 बजे शहर मे पदस्थ समस्त राजपत्रित अधिकारियों की एक बैठक ली।
बैठक में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर अमित कुमार (भा.पु.से.) अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर (उत्तर) अगम जैन (भा.पु.से.) , अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर (दक्षिण) डाॅ. संजीव उइके, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) शिवेश सिंह बघेल के अलावा जिले मे पदस्थ समस्त नगर पुलिस अधीक्षक एवं एस.डी.ओ.पी. उपस्थित थे।
बैठक मेें उपस्थित सभी अधिकारियांे को निर्देशित किया गया कि ऐसे लोग जो चिट-फण्ड कंपनी चलाते है, सूदखोरी करते हैं तथा भू-माफिया है को चिन्हित करते हुए सभी के विरुद्ध वैधानिक सख्त कार्यवाही की जावे।
गुण्डे/बदमाशों/आसमाजिक तत्वों के विरुद्ध प्रतिबंधात्मक कार्यवाही करते हुए सभी को फाइल बाउण्ड ओवर करायें ताकि बंध पंत्र का उल्लंघन करने पर 122 जाफौ. के तहत कार्यवाही करते हुए जेल निरुद्ध काराया जा सके।
सोशल मीडिया पर विशेष निगाह
सोशल मीडिया पर विशेष निगाह रखाी जाय आपत्तिजनक पोस्ट डालने वालों के विरुद्ध तत्काल विधि सम्मत कार्यवाही की करने इसके साथ ही एससी/एसटी के प्रकरणो में पीडित को तत्काल राहत राशि दिलाने के निर्देश भी श्री बहुगुणा ने दिए।
गणना में उपस्थित अधिकारी/कर्मचारियों से प्रतिदिन चर्चा की जाय, यदि किसी प्रकार की कोई परेशानी है तो तत्काल उसका समाधान किया जाय।

