Snake Bite Incident: अलमारी में छिपे सांप ने युवक को डसा- पानी की बोतल रखते समय हुआ हादसा, जिला अस्पताल में इलाज जारी

अलमारी खोलते ही सांप ने हाथ पर कर दिया हमला" भिंड में बोतल रखने गए युवक को डसा, जिला अस्पताल में भर्ती

Snake Bite Incident: अलमारी में छिपे सांप ने युवक को डसा- पानी की बोतल रखते समय हुआ हादसा, जिला अस्पताल में इलाज जारी

भिंड: मध्य प्रदेश के भिंड जिले के अटेर थाना क्षेत्र अंतर्गत पर्याय गांव में बुधवार दोपहर एक दर्दनाक हादसा सामने आया। घर के अंदर रखी अलमारी में पानी की बोतल रखते समय एक 28 वर्षीय युवक को वहां पहले से छिपे जहरीले सांप ने डस लिया। चीख-पुकार सुनकर मौके पर पहुंचे परिजनों ने तत्काल युवक को भिंड के जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों की देखरेख में उसका इलाज जारी है।

 पानी की बोतल रखते वक्त हुआ अचानक हमला

प्राप्त जानकारी के अनुसार, अटेर क्षेत्र के ग्राम पर्याय निवासी सुनील राठौर (28 वर्ष), पिता रामलाल राठौर, बुधवार दोपहर करीब 1 बजे अपने घर के अंदर काम कर रहे थे।

 डॉक्टरों की निगरानी में युवक, हालत स्थिर

जिला अस्पताल के डॉक्टरों ने मरीज को तुरंत इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कर प्राथमिक उपचार और एंटी-स्नेक वेनम (Anti-Snake Venom) देना शुरू कर दिया है। डॉक्टरों के मुताबिक युवक को निगरानी में रखा गया है और फिलहाल उसकी हालत पर नजर बनाई रखी गई है।

Exit mobile version