Site icon Yashbharat.com

Sidhi Accident सीधी जिले के बरम बाबा डोल के पास भीषण सड़क हादसे में दो बच्चों समेत सात लोगों

sathha ma tharathanaka saugdhaka hathasa ma sata ka mata 1686207554

Sidhi Accident सीधी जिले के बरम बाबा डोल के पास भीषण सड़क हादसे में दो बच्चों समेत सात लोगों को मरने की खबर है। जानकारी के अनुसार  हादसा गुरुवार सुबह करीब 11 बजे हुआ है, जिसमें पांच लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि अन्य दो की मौत कुछ समय बाद हुई। मरने वालों में दो बच्चे भी शामिल हैं, जबकि दो लोगों की हालत गंभीर है।

पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि अनियंत्रित ट्रक अचानक गड्ढे में फंसने की वजह से बोलेरो वाहन के ऊपर ही गिर गया। जिसकी वजह से बोलेरो वाहन में सवार सभी लोगों की मौत हो गई है।

कुंदौर से सिरसी गांव जा रहे थे लोग

बताया जा रहा है कि कुछ लोग कार में सवार होकर कुंदौर गांव से वापस सिरसी गांव जा रहे थे, तभी सीधी-टिकरी मार्ग पर डोल गांव के पास ये हादसा। कार सड़क किनारे खड़ी थी। लोग उसमें बैठे थे। तभी अचानक ट्रक आया और टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। इसके बाद ट्रक कार पर पलट गया। हादसे के बाद लोग मौके पर पहुंचे। पुलिस को सूचित किया।

ट्रक के पलटने के बाद कार में सवार लोग कुचल गए। लोगों ने पुलिस की मदद से शवों को बाहर निकाला। हादसे की भयावहता देख लोग सहम

Exit mobile version