सिद्धार्थनगर: घर बना सांपों का बसेरा- एक साथ निकले 31 से अधिक जहरीले गेहूंअन के बच्चे, दहशत में परिवार

सिद्धार्थनगर: घर बना सांपों का बसेरा- एक साथ निकले 31 से अधिक जहरीले गेहूंअन के बच्चे, दहशत में परिवार

सिद्धार्थनगर (उत्तर प्रदेश): यूपी के सिद्धार्थनगर जिले के सदर थाना क्षेत्र अंतर्गत महापाली गांव में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब अजय गुप्ता नाम के ग्रामीण के घर में अचानक दो दर्जन से अधिक जहरीले सांप के बच्चे एक के बाद एक बाहर निकलने लगे। लगातार सांपों के बाहर आने से पूरे परिवार में खौफ का माहौल है। आलम यह है कि परिजन अपने ही घर को छोड़कर बाहर रहने को मजबूर हैं और सांपों को बाहर निकालने के लिए पूरे घर की खुदाई कराई जा रही है।

 खबर के मुख्य बिंदु (Key Highlights)

कैसे बना घर सांपों का अड्डा?

घर की खुदाई के दौरान पता चला कि किसी नागिन ने घर के सुरक्षित कोने में अपना बसेरा बना लिया था।

पीड़ित मकान मालिक ने सुनाई आपबीती

गृहस्वामी अजय कुमार गुप्ता ने बताया:

“हम रात में परिवार के साथ कमरे में बैठे थे, तभी अचानक गेहूंअन सांप का बच्चा दिखाई दिया। उसे हटाने के कुछ ही देर बाद दो और बच्चे दिखे। डर के मारे हमने गांव के स्नेक कैचर को बुलाया। जब कमरे की खुदाई की गई, तो मिट्टी के अंदर से दो दर्जन से ज्यादा सांप के बच्चे निकले। हम लोग इतने डर गए हैं कि अब घर के अंदर जाने की हिम्मत नहीं हो रही है। बाकी कमरों की खुदाई भी जारी है, जहां अब भी 1-2 सांप मिल रहे हैं।”

Exit mobile version