Site icon Yashbharat.com

निटर्रा में धूमधाम के साथ मनाया गया शरद पूर्णिमा उत्सव

IMG 20251007 WA0005 1

कटनी। निटर्रा में धूमधाम के साथ मनाया गया शरद पूर्णिमा उत्सव। जिले के समयी ग्राम निटर्रा में 7 सितंबर 2025 को शरद पूर्णिमा उत्सव बड़े ही हर्षोल्लास और उत्साह के साथ मनाया गया।

निटर्रा में धूमधाम के साथ मनाया गया शरद पूर्णिमा उत्सव

ग्राम के माँ दुर्गा मंदिर में आयोजित इस पर्व के पहले चरण में माँ दुर्गा जी और राम दरबार का पूजन-अर्चन किया गया। इसके बाद भक्त मंडली द्वारा भजन-कीर्तन और संगीत कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया, जिसने उपस्थित लोगों को भावविभोर कर दिया।

दूसरे चरण में दुगोत्सव समारोह का आयोजन किया गया और आदर्श रामलीला मंडली के कलाकारों का सार्वजनिक दुर्गोत्सव समिति निटरी द्वारा सम्मान किया गया। कलाकारों को रोली, चंदन-वंदन और भोजन पात्र प्रदान किए गए।

समारोह में मातारानी की भव्य महाआरती के साथ खीर-प्रसाद वितरण भी किया गया। प्रसाद और व्यवस्था की जिम्मेदारी नरेंद्र तिवारी और सुनील तिवारी ने संभाली।

उत्सव के आयोजन में सार्वजनिक दुर्गोत्सव समिति के संचालक राजेन्द्र प्रसाद मिश्र, अध्यक्ष रामकिशोर तिवारी, पं. मोहनदत्त तिवारी, पं. विंध्येश्वरी पाठक, तीरथ प्रसाद गर्ग, अनिल तिवारी, रविशंकर गर्ग, संजय मिश्रा, शिव प्रसाद गर्ग, ऋषिकेश गर्ग, अनिल गर्ग, मनीष गर्ग, राजेन्द्र प्रसाद तिवारी, राहुल तिवारी, छोटू तिवारी, कोमल बर्मन, टिड्डू बर्मन, कमलेश चक्रवर्ती और रामलीला मंडली के कलाकारों ने सक्रिय सहयोग दिया।

समारोह का संचालन लक्ष्मी कान्त गर्ग, सेवानिवृत्त शिक्षक ने किया। इस अवसर पर ग्रामवासियों ने सामूहिक श्रद्धा और सांस्कृतिक भावनाओं के साथ शरद पूर्णिमा का आनंद लिया और उत्सव को यादगार बनाया।

Exit mobile version