Saturday, May 16, 2026
Latest:
katni

बड़े उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाया जा रहा शरद पूर्णिमा का पर्व

कटनी। शरद पूर्णिमा पर आज शहर के सत्यनारायण मंदिर पर महिलाओं द्वारा भारी संख्या में पहुंच कर पूजन किया इस दौरान यहाँ मंदिर परिसर में मेला भी लगाया गया।

सत्यनारायण भगवान के मंदिर में भारी भीड़ रही। भगवान को भोग अर्पित करने के लिए सुबह से महिलाओं का तांता लगा रहा। यह सिलसिला देर रात 12 बजे तक जारी रहेगा। यहां भगवान के दर्शन करने और मनोकामना पूरी करने के लिए पूरे क्षेत्र से श्रद्धालु पहुंचे।।सनातन संस्कृति में शरद पूर्णिमा का काफी महत्व है।

हिंदू धर्म में पूर्णिमा तिथि का विशेष महत्व है। वहीं आश्विन माह में पड़ने वाली शरद पूर्णिमा अन्य सभी पूर्णिमा में सबसे महत्वपूर्ण मानी जाती है। शरद पूर्णिमा पर खीर को चांदनी रात में रखकर फिर मां लक्ष्मी को इसका भोग लगाया जाता है। लेकिन इस वर्ष शरद पूर्णिमा के दिन चंद्र ग्रहण लग रहा है। ऐसे में लक्ष्मी माता को खीर का भोग लगाने से पहले कुछ नियमों का ध्यान रखा जाना जरूरी है।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम