#ShamiSpeaks: ‘किसी को दिक्कत है तो सामने आए’- रिटायरमेंट पर तेज़ बयान

#ShamiSpeaks: 'किसी को दिक्कत है तो सामने आए'- रिटायरमेंट पर तेज़ बयान

#ShamiSpeaks: ‘किसी को दिक्कत है तो सामने आए’- रिटायरमेंट पर तेज़ बयान। टीम इंडिया के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने एक इंटरव्यू के दौरान अपनी रिटायरमेंट को लेकर खुलकर बात की. इस दौरान उन्होंने अपने फ्यूचर को लेकर चल रही अफवाहों को खारिज करते हुए कहा है कि अभी उनका संन्यास लेने का कोई इरादा नहीं है.

टीम इंडिया के पूर्व क्रिकेटर रविचंद्रन अश्विन और चेतेश्वर पुजारा के क्रिकेट के संन्यास लेने के बाद भारतीय टीम के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी के भी फ्यूचर पर सवाल खड़े हो रहे थे, लेकिन इस गेंदबाज ने इन अफवाहों को खारिज कर दिया. उन्होंने कहा कि उनका अभी संन्यास लेने का कोई इरादा नहीं है. इस दौरान शमी ने उन लोगों पर जमकर निशाना साधा, जो उनके संन्यास लेने पर ज्यादा दिलचस्पी जता रहे हैं. उन्होंने अपने रिटायरमेंट को लेकर बड़ा बयान दे दिया.

मोहम्मद शमी ने क्या कहा?
इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज के बाद एशिया कप के लिए भी टीम इंडिया से बाहर हुए मोहम्मद शमी ने कहा कि वो तब तक खेलते रहेंगे, जब तक उनका मनोबल कम नहीं हो जाता. एक इंटरव्यू के दौरान उन्होंने कहा, “अगर किसी को कोई दिक्कत है, तो मुझे बताए, क्या मेरे रिटायरमेंट लेने से उनकी लाइफ बेहतर हो जाएगी? बताओ, मैं किसकी लाइफ में पत्थर बन गया हूं, जो आप चाहते हो कि मैं रिटायर हो जाऊं? जिस दिन मैं बोर हो जाऊंगा, मैं खुद चला जाऊंगा”.#ShamiSpeaks: ‘किसी को दिक्कत है तो सामने आए’- रिटायरमेंट पर तेज़ बयान

Exit mobile version