Shahdol bus accident रायपुर से कांवड़ियों को लेकर मैहर जा रही बस का ब्रेक फेल, हादसा टल गया

Shahdol bus accident शहडोल जिले के पथखई घाट में शनिवार की शाम एक बड़ा हादसा उस समय टल गया, जब रायपुर से कांवड़ियों को लेकर मैहर जा रही एक बस का ब्रेक फेल हो गया। बस अनियंत्रित होकर घाटी की ओर तेजी से बढ़ रही थी, लेकिन सामने से आ रहे ट्रक चालक की सूझबूझ से सभी यात्रियों की जान बच गई

शहडोल में पुताई के बाद एक और कारनामा पांच अधिकारियों ने कुछ घण्टों में 14 किलो ड्रायफ्रूट्स खा लिए
घटना सिंहपुर थाना क्षेत्र के पथखई घाट पर हुई। जानकारी के अनुसार, छत्तीसगढ़ के रायपुर से मैहर देवी के दर्शन के लिए जा रही बस (क्रमांक CG-07-BW-2738) में 50 से अधिक यात्री सवार थे, जिनमें महिलाएं, पुरुष और बच्चे शामिल थे। जैसे ही बस पथखई घाट पर पहुंची, उसका ब्रेक अचानक फेल हो गया और वह अनियंत्रित होकर घाटी की ओर लुढ़कने लगी।
यह भी पढ़ें
Heavy Rain In Katni कटनी में जारी मूसलाधार बारिश, चिंता में लोग प्रशासन अलर्ट पर निचले इलाकों में भरा पानी, शहडोल उमरिया में हालत बिगड़े
शहडोल में पुताई के बाद एक और कारनामा पांच अधिकारियों ने कुछ घण्टों में 14 किलो ड्रायफ्रूट्स खा लिए
झांड़फूंक व पंडताई करने वाले युवक ने की थी महिला की हत्या, पैसों के लेनदेन को लेकर हुए विवाद के बाद देशी कट्टे से मारी थी गोली,वारदात के बाद लाखों का सोना भी ले गया था आरोपी, ढीमरखेड़ा पुलिस ने 24 घंटे में सुलझाई अंधे कत्ल की गुत्थी
इसी दौरान रीवा से छत्तीसगढ़ की ओर जा रहा एक ट्रक सामने से आ रहा था। ट्रक चालक ने स्थिति की गंभीरता को समझते हुए अपनी जान की परवाह(truck driver bravery) किए बिना ट्रक को बस के सामने सटा दिया। इससे बस ट्रक से टकराकर रुक गई और खाई में गिरने से बच गई।
हादसे में बस का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया, लेकिन सभी यात्री सुरक्षित हैं। मौके पर पहुंची सिंहपुर पुलिस ने बताया कि उन्हें घटना की सूचना मिली थी और तत्काल टीम को रवाना किया गया।
स्थानीय लोगों के अनुसार, पथखई घाट पर आए दिन हादसे होते रहते हैं क्योंकि यहां वाहन तेज गति से चलते हैं और मोड़ काफी खतरनाक हैं। इस बार ट्रक चालक की सूझबूझ और साहस से एक बड़ी त्रासदी टल गई।
Exit mobile version