मध्यप्रदेश

खरगोन के ओझरा में बड़ा हादसा: ब्रेक फेल होने से बस घर में घुसी, 25 से अधिक यात्री घायल

खरगोन के ओझरा में बड़ा हादसा: ब्रेक फेल होने से बस घर में घुसी, 25 से अधिक यात्री घायल। खरगोन जिले के कसरावद थाना क्षेत्र के ग्राम ओझरा में मंगलवार को बड़ा सड़क हादसा हो गया। पाटीदार ट्रेवल्स की एक निजी यात्री बस, जो खरगोन से इंदौर की ओर जा रही थी, अचानक ब्रेक फेल होने के कारण अनियंत्रित होकर सड़क किनारे स्थित एक मकान में जा घुसी।

हादसा इतना तेज था कि मकान को भी काफी नुकसान पहुंचा और अंदर मौजूद लोग बाल-बाल बच गए। बस में सवार यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। इस दुर्घटना में 25 से अधिक यात्री घायल हो गए, जिनमें महिलाएं, पुरुष और बच्चे शामिल हैं। घटना की सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और राहत व बचाव कार्य शुरू किया।

ग्रामीणों की मदद से सभी घायलों को 108 एम्बुलेंस की सहायता से तत्काल कसरावद अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है। शुरुआती जानकारी के अनुसार कुछ यात्रियों की हालत गंभीर बताई जा रही है। प्रशासन ने हादसे की जांच शुरू कर दी है।

खरगोन के ओझरा में बड़ा हादसा: ब्रेक फेल होने से बस घर में घुसी, 25 से अधिक यात्री घायल

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम