Site icon Yashbharat.com

राज्य स्तरीय शैक्षणिक भृमण दल बेंगलुरु के लिए रवाना,पहाड़ी निवार शाला के मेधावी छात्र – छात्रा का भी हुआ चयन

IMG 20250909 WA0034

राज्य स्तरीय शैक्षणिक भृमण दल बेंगलुरु के लिए रवाना,पहाड़ी निवार शाला के मेधावी छात्र – छात्रा का भी हुआ चय

कटनी। राज्य स्तरीय शैक्षणिक भ्रमण दल गत दिवस उप संचालक संभाग पी पी सिंह एवं जिले के अध्यापक डॉ सचिन श्रीवास्तव के नेतृत्व व मार्गदर्शन में कर्नाटक के बेंगलुरू के लिए रवाना हुआ। इस राज्य स्तरीय भृमण दल में कटनी के पहाड़ी निवार स्थित शासकीय विद्यालय के छात्र जय चौबे और छात्रा आकांक्षा मौर्य भी शामिल है। व्यवसायिक पाठ्यक्रम वाले कक्षा 11 वीं के छात्र जय चौबे और छात्रा आकांक्षा मौर्य ने गत वर्ष व्यवसायिक पाठ्यक्रम की स्टार प्रदर्शनी में भाग लेकर अपने मॉडल और चार्ट प्रस्तुत किये थे जिसमें उन्हें प्रथम स्थान प्राप्त हुआ था। इसी आधार पर इनका चयन राज्य स्तरीय शैक्षणिक भ्रमण दल के लिए हुआ है। भ्रमण दल बेंगलुरु के उच्च शिक्षण एवं अनुसंधान केंद्रों का भ्रमण करेगा। इनके बेंगलुरु रवाना होने के लिए पुष्पहार पहनकर इनका सम्मान किया गया। विद्यालय के प्राचार्य आलोक पाठक,शिक्षक एम एस बरकड़े,,संतोष हल्दकार व्यावसायिक प्रशिक्षक आर पी तिवारी ने शाला के दोनों विद्यार्थियों को विदा करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

Exit mobile version