Site icon Yashbharat.com

एक ही नारा एक ही नाम जय श्री राम जय श्री राम-रामनवमी पर शहर मे निकली भव्य शोभायात्रा श्रीं राम राम के जयकारों से गुंजायमान हुआ शहर

Picsart 26 03 28 20 07 57 909

{"remix_data":[],"remix_entry_point":"challenges","source_tags":[],"origin":"unknown","total_draw_time":0,"total_draw_actions":0,"layers_used":0,"brushes_used":0,"photos_added":0,"total_editor_actions":{},"tools_used":{},"is_sticker":false,"edited_since_last_sticker_save":false,"containsFTESticker":false}

एक ही नारा एक ही नाम जय श्री राम जय श्री राम-रामनवमी पर शहर मे निकली भव्य शोभायात्रा श्रीं राम राम के जयकारों से गुंजायमान हुआ शह

कटनी -श्री हिंदू उत्सव समिति ने विभिन्न संगठनों के सहयोग से नगर में शनिवार की शाम श्रीराम जन्मोत्सव पर शोभायात्रा का आयोजन किया। भजनों व जय श्रीराम के जयकारों से नगर शाम लेकर देर रात तक गूंजता रहा। गाटरघाट में महाआरती व प्रसाद वितरण के साथ शोभायात्रा का समापन किया गया। श्रीहिन्दू उत्सव समिति की ओर से नौवें वर्ष शोभायात्रा का आयोजन किया गया। जिसमें नगर के धार्मिक, समाजिक और व्यापारिक संगठन शामिल रहे। शाम को घंटाघर श्रीराम मंदिर में पूजन के बाद रामलीला मैदान से शोभायात्रा प्रारंभ की गई। जिसमें भगवान श्रीराम की झांकी के साथ विभिन्न संगठनों की जीवंत झांकियां शामिल रहीं। जुलूस का मुख्य आकर्षण महिलाओं का खप्पर नृत्य, डांडिया, रास रहा। इसके साथ ही ढोल नगाड़ों व डीजे के स्थान पर भजन मंडलियों को विशेष रूप से शामिल किया गया। पारंपरिक वाद्य यंत्रों के साथ भजन मंडलियां भजन गाते हुए नगर में निकली। घंटाघर से गर्ग चौराहा, हीरागंज, गोलबाजार, दक्षिणमुखी हनुमान मंदिर शोभायात्रा पहुंची, जहां पर भगवान की आरती की गई। उसके बाद मुख्य मार्ग, सुभाष चौक, कपड़ा बाजार, सराफा बाजार, शेर चौक, आजाद चौक होते हुए शोभायात्रा देर रात गाटरघाट समीर राम मंदिर पहुंची, जहां पर भगवान श्रीराम की महाआरती की गई और प्रसाद का वितरण हुआ। जुलूस मार्ग को ध्वज पताकाओं से सजाया गया था। इसके साथ ही मार्ग के दोनों ओर श्रद्धालुओं ने अपने-अपने घरों व प्रतिष्ठानों के बाहर रंगोली सजाकर दीप जलाए और भगवान श्रीराम व शोभायात्रा का स्वागत कर आरती उतारी। वहीं विभिन्न संगठनों की ओर से भी स्वागत कर प्रसाद का वितरण किया गया।

Exit mobile version