राहुल गांधी के विरुद्ध दर्ज प्रकरण वापस लेने की मांग, कांग्रेस ने राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन,कलेक्ट्रेट पहुंचकर कांग्रेसजनों ने किया विरोध प्रदर्शन, लोकतंत्र और संविधान की रक्षा का उठाया मुद्दा
राहुल गांधी के विरुद्ध दर्ज प्रकरण वापस लेने की मांग, कांग्रेस ने राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन,कलेक्ट्रेट पहुंचकर कांग्रेसजनों ने किया विरोध प्रदर्शन, लोकतंत्र और संविधान की रक्षा का उठाया मुद्दा
कटनी,- मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार जिला कांग्रेस कमेटी कटनी द्वारा मंगलवार को कांग्रेस नेता एवं लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के विरुद्ध दर्ज प्रकरण को तत्काल वापस लेने की मांग को लेकर कलेक्ट्रेट कार्यालय पहुंचकर विरोध प्रदर्शन किया गया। इस दौरान कांग्रेसजनों ने राष्ट्रपति महोदय के नाम प्रशासनिक अधिकारियों को ज्ञापन सौंपकर मामले में हस्तक्षेप की मांग की।
कांग्रेस नेताओं ने कहा कि राहुल गांधी देश के प्रमुख विपक्षी नेताओं में से हैं और वे लगातार आम जनता से जुड़े मुद्दों, लोकतांत्रिक अधिकारों तथा संविधान की रक्षा के लिए अपनी आवाज उठाते रहे हैं। लोकतंत्र में सरकार से सवाल करना और जनहित के मुद्दों को सामने रखना विपक्ष का संवैधानिक एवं लोकतांत्रिक दायित्व है। कांग्रेसजनों ने आरोप लगाया कि विपक्ष की आवाज को दबाने के बजाय लोकतांत्रिक व्यवस्था में उसका सम्मान किया जाना चाहिए।
जिला कांग्रेस कमेटी शहर अध्यक्ष एडवोकेट अमित शुक्ला ने कहा कि राहुल गांधी सदैव आम जनता के अधिकारों और संविधान की रक्षा के लिए संघर्ष करते रहे हैं। उनके विरुद्ध दर्ज प्रकरण लोकतांत्रिक मूल्यों को लेकर गंभीर चिंता का विषय है।
ग्रामीण जिला कांग्रेस अध्यक्ष सौरभ सिंह ने कहा कि कांग्रेस लोकतंत्र और संविधान की रक्षा के लिए लगातार संघर्ष करती रही है। विपक्षी नेताओं को जनहित के मुद्दे उठाने का अधिकार है और इस अधिकार का सम्मान किया जाना चाहिए। उन्होंने प्रकरण तत्काल वापस लेने की मांग की।
ज्ञापन के माध्यम से राष्ट्रपति महोदय से हस्तक्षेप करते हुए प्रकरण वापस लेने तथा लोकतंत्र, संविधान एवं अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता की गरिमा बनाए रखने की मांग की गई।
इस अवसर पर राजकुमार केलु उपाध्याय, राकेश जैन कक्का, करन सिंह चौहान, रजनी वर्मा, राजा जगवानी, गोल्डन पांडे, प्रेम बत्रा, जालेम यादव, आफताब अहमद, राजेश जाटव, जितेन्द्र गुप्ता, अजय जैसवानी, पंकज गौतम, कमल पांडे, आनंद पटेल, मंगल सिंह, अजय खटीक, विजय मंगल चौधरी, नारायण निषाद, सुशील जायसवाल, विकास निगम, छोटू सिंह बघेल, इस्तियाक अहमद, राहुल होतवानी, राहुल पटेरिया, संजय गुप्ता, रमेश अहिरवार, भरत विश्वकर्मा, जार्ज डेविड, रॉबिन पीटर, शशि शेखर भारद्वाज, विनीत जायसवाल, रमेश मिश्रा, रवि जायसवाल, घनश्याम रजक, रूपा तिवारी, शशि यादव, दिलदार खान, इमरान खान, विजय चांदवानी, सुनील श्रीवास, सलाहुद्दीन खान, रामचंद मूलवानी, विकास चौधरी, राजेश निषाद, प्रिंस खटीक, शुभम सोनखरे, हर्षित मिश्रा, साहिल नामदेव सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन उपस्थित रहे।