रक्षाबंधन पर महिला मोर्चा मातृशक्ति ने पुलिसकर्मियों को बांधी राखी
रक्षाबंधन पर महिला मोर्चा मातृशक्ति ने पुलिसकर्मियों को बांधी राख
कटनी । भाजपा महिला मोर्चा कटनी की कार्यकर्ताओं ने सामाजिक सरोकार निभाते हुए पुलिस अधिकारियों व जवानों को राखी बांधी। बहनों ने पुलिसकर्मियों की कलाई पर रक्षासूत्र बांधकर समाज की सुरक्षा के प्रति उनके समर्पण को नमन किया। भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष आदरणीय अश्विनी परांजपे के निर्देशानुसार महिला मोर्चा कटनी द्वारा राखी एवं कजलियो के पावन पर्व के शुभ अवसर पर राखी बांधकर विश्वास और स्नेह का सौहार्द पूर्ण वातावरण निर्मित करने के उद्देश्य से आज कटनी महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष श्रीमती सपना अभिनंदन सरावगी एवं अन्य पदाधिकारियों द्वारा पुलिस अधीक्षक अभिनव विश्वकर्मा एवं एडिशनल एसपी कमल मौर्य को रक्षा सूत्र बांधकर रक्षाबंधन त्यौहार मनाया एवं अधिकारियों से पूरे जिले की सुरक्षा का वचन लिया इसी दौरान अन्य पुलिस स्टाफ को राखी बांध कर परस्पर भ्रातृत्व और स्नेह का संदेश दिया । इस दौरान आम राय बनी कि नशा मुक्ति और नारी सशक्तिकरण के लिए पुलिस प्रशासन और सामाजिक संगठनों को मिलकर काम करने की जरूरत है। पुलिस और समाज के बीच जितना मजबूत विश्वास होगा, शहर का वातावरण उतना ही सुरक्षित बनेगा। इस अवसर पर ऋचा गेलानी, नीतू गुप्ता , निशा मिश्रा , शिल्पा जैन , आशा सुहाने , माधुरी जयसवाल की उपस्थिति रही।